जदयू नेता उमेश कुशवाहा ने लालू परिवार पर साधा निशाना, बोले-हम रोहिणी आचार्य के साथ खड़े हैं

Patna, 16 नवंबर . राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से दूरी बनाने के बाद बिहार का Political माहौल गरमा गया है. रोहिणी द्वारा social media पर किए गए भावुक ट्वीट के बाद विपक्षी दलों ने राजद नेतृत्व और यादव परिवार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने से बातचीत में रोहिणी आचार्य के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू के परिवार ने रोहिणी आचार्य का अपमान किया है. अगर कोई परिवार अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करेगा, तो वह राज्य की सेवा कैसे करेगा? हम रोहिणी आचार्य के साथ खड़े हैं.”

बिहार Government में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उन्होंने रोहिणी का ट्वीट देखा है और उससे यह स्पष्ट होता है कि वह मानसिक रूप से बहुत आहत हैं.

उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, इसलिए अधिक टिप्पणी उचित नहीं, लेकिन राजनीति में उनकी भी महत्वाकांक्षा रही होगी. संभव है कि पार्टी में अहम स्थान न मिलने के कारण मतभेद पैदा हुए हों.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है, पर यही इनका आचार-व्यवहार है. बिहार की जनता सब देख रही है कि इनके यहां क्या हो रहा है. आरजेडी को जनता ने पहले ही मिट्टी में गाड़ दिया है.”

उन्होंने कहा कि यह घटना आरजेडी की आंतरिक कलह और नेतृत्व संकट को उजागर करती है.

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक संजय गुप्ता ने राजद सांसद संजय यादव पर रोहिणी आचार्य द्वारा लगाए गए आरोपों सहित पूरे विवाद पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि 9वीं फेल तेजस्वी यादव हमारे नेता थे. उन्हें परिवार संभालना नहीं आता. पहले ऐश्वर्या, फिर तेज प्रताप और अब रोहिणी आचार्य परिवार से बाहर हो गईं. जो परिवार नहीं संभाल सकते, वह राज्य क्या चलाएंगे?

संजय गुप्ता ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है. वह विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं बचे हैं. टी-शर्ट पहनकर खुद को युवा दिखाने से कुछ नहीं होगा. पहले उन्हें खुद को विकसित करने की जरूरत है.

एएसएच/वीसी