
Mumbai , 25 दिसंबर . Gujaratी साहित्य के प्रसिद्ध हास्यकार, कॉलमनिस्ट और नाटककार और एक ऐसे साहित्यकार, जो दुनिया को सीधे नहीं बल्कि उल्टे चश्मे से देखते थे. जी हां, बात हो रही है तारक जनुभाई मेहता की, जिनकी रचनाएं पाठकों, दर्शकों को आज भी खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर करती हैं.
Gujarat हास्य सम्राट की 26 दिसंबर को जयंती है.
तारक मेहता का जन्म 26 दिसंबर 1929 को Ahmedabad, Gujarat में हुआ था. वह मुख्य रूप से अपनी मशहूर साप्ताहिक कॉलम ‘दुनिया ने उंधा चश्मा’ के लिए जाने जाते हैं, जो मार्च 1971 में Gujaratी साप्ताहिक पत्रिका ‘चित्रलेखा’ में पहली बार प्रकाशित हुई थी. इस कॉलम में वह समकालीन सामाजिक और Political मुद्दों को हास्य के उल्टे चश्मे से देखते थे, जिससे पाठकों को हंसी के साथ गहरा संदेश मिलता था.
तारक मेहता ने अपने करियर में 80 से अधिक किताबें लिखीं. इनमें से कई उनके कॉलम पर आधारित थीं, जबकि तीन किताबें कई अखबारों में छपे उनके लेखों का संकलन थीं.
एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शैली के बारे में बताया था कि दुनिया ने उंधा चश्मा कॉलम के जरिए समाज की कमियों को हल्के-फुल्के व्यंग्य से उजागर करना उनका मकसद है. उन्होंने बताया था, “मैं मुद्दों को उल्टे चश्मे से देखता हूं, ताकि लोग हंसते-हंसते सोचें. हास्य कटु नहीं, बल्कि मिठास भरा होना चाहिए, जो दिल को छूए और बदलाव लाए.”
वह Gujaratी थिएटर के भी प्रमुख व्यक्तित्व थे और कई हास्य नाटकों का उन्होंने अनुवाद किया. उनकी लेखनी में हल्का-फुल्का व्यंग्य था, जो समाज की कमियों पर चुटकी लेता था, लेकिन कभी कटु नहीं होता. साल 2015 में India Government ने उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा.
साल 2008 में निर्माता असित कुमार मोदी ने उनकी इसी कॉलम पर आधारित धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शुरू किया, जो सोनी सब चैनल पर प्रसारित होता है. यह शो India के सबसे लंबे चलने वाले कॉमेडी सीरियल्स में से एक है और गोकुलधाम सोसाइटी के किरदारों के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी की हंसी-मजाक दिखाता है.
शो में तारक मेहता का किरदार पहले शैलेश लोधा ने निभाया. तारक मेहता की लेखनी ने न केवल Gujaratी साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि टीवी के जरिए पूरे देश में हंसी का संदेश फैलाया.
तारक मेहता का निधन 1 मार्च 2017 को लंबी बीमारी के बाद 87 साल की आयु में Ahmedabad में हुआ था.
–
एमटी/डीकेपी