
New Delhi, 14 जनवरी . जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी 15 जनवरी से 17 जनवरी तक India के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं. यह यात्रा भारत–जापान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मोतेगी Thursday रात 9:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. उनका आगमन आईजीआई एयरपोर्ट, टर्मिनल-3 के सेरेमोनियल लाउंज में होगा.
Friday, 16 जनवरी को जापान के विदेश मंत्री India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. यह बैठक हैदराबाद हाउस में दोपहर 12:15 बजे आयोजित होगी. दोनों नेताओं के बीच भारत–जापान रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.
Saturday, 17 जनवरी को मोतेगी सुबह 2:35 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचेंगे, जहां पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. इसके बाद वे दिल्ली मेट्रो का भी दौरा करेंगे, जिसे भारत–जापान सहयोग का एक प्रमुख उदाहरण माना जाता है.
जापान के विदेश मंत्री Saturday शाम 6:55 बजे दिल्ली से स्वदेश के लिए रवाना होंगे.
यह दौरा India और जापान के बीच आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
–
डीएससी