जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची 19 मई को जाएंगी दक्षिण कोरिया

टोक्यो, 14 मई . जापान की Prime Minister साने ताकाइची दो दिवसीय दौरे पर 19 मई को दक्षिण कोरिया जाएंगी. जापान के डिप्टी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी मासानाओ ओह-जाकी ने Thursday को यह जानकारी दी.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताकाइची अपनी इस यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के President ली जे म्युंग से मुलाकात करेंगी. दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन और ईरान संघर्ष के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में आ रही बाधाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात दक्षिण-पूर्वी शहर एंडोंग में हो सकती है, जो President ली का गृह नगर है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच “शटल डिप्लोमेसी” यानी नियमित पारस्परिक शिखर यात्राओं की परंपरा का हिस्सा मानी जा रही है.

इस साल जनवरी में President ली जापान गए थे और उन्होंने नारा प्रांत में ताकाइची के साथ शिखर वार्ता की थी.

जापानी अखबार योमिउरी शिम्बुन के अनुसार, जापान दक्षिण कोरिया के साथ एक्विजिशन एंड क्रॉस-सर्विसिंग एग्रीमेंट (एसीएसए) पर आगे बढ़ना चाहता है. यह मुद्दा 7 मई को सोल में हुई दोनों देशों के रक्षा और विदेश उप मंत्रियों की “टू-प्लस-टू” सुरक्षा बैठक में भी उठा था.

एसीएसए ऐसा समझौता है जिसके तहत आपात स्थिति में दोनों देश भोजन, ईंधन, परिवहन और अन्य लॉजिस्टिक सेवाओं को साझा कर सकते हैं.

हालांकि, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने 8 मई को साफ कर दिया था कि फिलहाल सोल जापान के साथ ऐसे किसी सैन्य लॉजिस्टिक समझौते पर विचार नहीं कर रहा है.

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ” Government आपसी सम्मान और विश्वास के आधार पर जापान के साथ स्थिर और भविष्य उन्मुख रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन एसीएसए पर अभी कोई योजना नहीं है.”

केआर/

Leave a Comment