जनता दर्शन : भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोरखपुर, 3 जून . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में भूमि संबंधी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए. प्रकरण की गंभीरता के अनुसार संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए. किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही कतई क्षम्य नहीं है.

Chief Minister ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन Wednesday को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. कुछ लोगों ने जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व कर्मियों की तरफ से लापरवाही किए जाने की शिकायत की तो उन्होंने डीएम को तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

इस अवसर पर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि Government इलाज में पूरी मदद करेगी. इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. जनता दर्शन के दौरान Chief Minister ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े.

गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले. उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया. इस अवसर पर Chief Minister ने लोगों को भरोसा दिया कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, Government हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है.

एक महिला ने कुछ लोगों द्वारा मकान से बेदखल किए जाने की शिकायत की. इस पर Chief Minister ने अफसरों से कहा कि मकान पर महिला का कब्जा दिलाया जाए. उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए.

जनता दर्शन में एक महिला ने मां के इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया. Chief Minister ने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. महिला ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है. इस पर सीएम ने मौके पर मौजूद अफसरों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए. अधिकारी हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को Chief Minister ने भरोसा दिया कि उन्हें विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

विकेटी/एसके

Leave a Comment