जमशेदपुरः चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीनकर की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर, 16 जून . जमशेदपुर में चेन छिनतई का एक शातिर आरोपी Tuesday तड़के Police की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी ने एक सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की Governmentी पिस्टल छीनकर Police टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में Police ने गोली चलाई. घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police के अनुसार, आरोपी की पहचान हरपाल सिंह उर्फ गबरू के रूप में हुई है. उसे Monday की शाम को टेल्को थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में Police ने उसके एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया है.

पूछताछ के दौरान आरोपी हरपाल सिंह ने Police के समक्ष कुबूल किया कि उसने छिनतई के जेवरात और अन्य सामान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के लंबा मैदान इलाके में छिपाकर रखे हैं. आरोपी के इस बयान के आधार पर Tuesday तड़के करीब ढाई बजे टेल्को थाना की एक विशेष टीम उसे सामान की बरामदगी के लिए संबंधित घटनास्थल पर लेकर गई थी.

Police अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी स्थल पर पहुंचते ही आरोपी हरपाल ने अचानक टीम में शामिल एक सब-इंस्पेक्टर पर हमला कर उनकी Governmentी पिस्टल छीन ली और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगा. Police टीम द्वारा पीछा किए जाने पर उसने Policeकर्मियों को निशाना बनाते हुए दो से तीन राउंड फायरिंग कर दी.

Police टीम ने उसे बार-बार रुकने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां चलाता रहा. इसके बाद आत्मरक्षा में और आरोपी को काबू में करने के लिए Police ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में Police की ओर से चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा.

Police ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही दोबारा दबोच लिया. घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. Police ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सब-इंस्पेक्टर की Governmentी पिस्टल और खोखे बरामद कर लिए हैं.

Police के मुताबिक, आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment