जमशेदपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, विकास सिंह हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार

रांची, 1 जून . Jharkhand में जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए विकास सिंह हत्याकांड का Police ने Monday को खुलासा कर दिया है. इस मामले में Police ने सूरज कुटिया और राजू कुंभकार को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी उलीडीह क्षेत्र के रहने वाले हैं.

Monday को एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि शंकोसाईं रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी. आरोपियों ने विकास को नशा करने के बहाने बुलाया और आदिवासी क्लब के पास ले जाकर चाकू और लोहे के रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

Police जांच में पता चला कि राजू कुंभकार अपने मौसेरे भाई सौरभ शर्मा उर्फ पवन की हत्या का बदला लेना चाहता था. करीब एक वर्ष पहले हुई उस हत्या में विकास सिंह के छोटे भाई विक्की सिंह का नाम सामने आया था. विक्की जेल भी गया था और हाल ही में बाहर आया है.

Police के अनुसार, विक्की तक नहीं पहुंच पाने के कारण राजू ने उसके बड़े भाई विकास सिंह को निशाना बनाया. इसके लिए उसने अपने साथी सूरज कुटिया के साथ मिलकर योजना बनाई और फिर हत्या को अंजाम दिया.

घटना के बाद Police ने जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. Police ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी मिला है. वहीं, Police आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी है.

Monday को अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र से एक शिक्षक की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई. यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन क्लास छोड़कर घर लौट रहे थे.

Police के अनुसार, जगदीप सिंह गहरी मंडी स्कूल में शिक्षक थे. जब जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके सिर और गर्दन पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, Police हत्या की पीछे की वजह और अपराधियों की तलाश में जुटी है.

डीके/वीसी

Leave a Comment