
जम्मू, 27 जून . जम्मू Police ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. ‘100 डेज एंटी-ड्रग ड्राइव’ और ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत Police ने जम्मू जिले में स्थित बिशनाह में नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही Police ने आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ भी बरामद किया है.
Police थाना बिश्नाह की टीम ने बाना चक स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निकट नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान दलवीर सिंह के रूप में हुई. Police द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से लगभग 7 ग्राम हेरोइन जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. बरामदगी के बाद Police ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया.
इस संबंध में Police थाना बिशनाह में First Information Report दर्ज की गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
Police मामले की गहनता से जांच कर रही है. Police यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि बरामद नशीला पदार्थ आरोपी तक कहां से पहुंचा और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
जम्मू Police का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी और समाज से नशे के खतरे को समाप्त करने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Police ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी Police को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त बनाया जा सके.
–
पीआईएम/वीसी