जम्मू-कश्मीर: रामबन पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद

रामबन, 1 मई . समाज से मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखते हुए बनिहाल Police ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया.

रेलवे चौक पर नियमित नाका जांच के दौरान, बनिहाल Police स्टेशन की एक Police टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा और चतुराई से उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ. उस व्यक्ति ने अपनी पहचान तौहीद अहमद खान पुत्र जान मोहम्मद खान निवासी हमदानिया कॉलोनी बेमिना श्रीनगर के रूप में बताई, जिसके पास से 4.54 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ और पॉलीथीन बरामद हुई.

इस क्रम में बनिहाल Police स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और व्यापक ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अग्रिम और पश्चवर्ती कड़ियों का पता लगाने हेतु आगे की जांच जारी है. बनिहाल Police नशामुक्त समाज बनाए रखने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है और आम जनता से इस नेक मिशन में सहयोग करने का आग्रह करती है.

वहीं, पंजाब में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Thursday को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर-जालंधर हाईवे पर अड्डा मानावाला के पास कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.

डीजीपी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी Dubai में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था. इस हैंडलर की पहचान सुल्तानविंड निवासी अंतरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पहले से ही नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में वांछित है.

Police के अनुसार, यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और पंजाब में नशे की सप्लाई करने में संलिप्त रहा है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही है.

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है. Police अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है. बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है.

एमएस/

Leave a Comment