
जम्मू, 16 दिसंबर . जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में Monday को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर Police के constable अमजिद अली खान शहीद हो गए. इस शहादत पर जम्मू-कश्मीर Police ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
जम्मू-कश्मीर Police ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में कहा गया, “हीरो कभी नहीं मरते. जम्मू-कश्मीर Police के महानिदेशक नलिन प्रभात और Police बल के सभी रैंक शहीद constable अमजिद अली खान के बलिदान को नमन करते हैं.”
पोस्ट में यह भी कहा गया कि constable अमजिद अली खान ने उधमपुर जिले के सोआन जंगल क्षेत्र में Pakistanी आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. शहीद के परिवार के दुख और दर्द में जम्मू-कश्मीर Police उनके साथ खड़ी है.
constable अमजिद अली खान की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव पठानतीर मेंढर में शोक का माहौल है. उनके दोस्त और परिवार के लोग पुंछ जिले के सलवाह मेंढर सेक्टर स्थित उनके घर पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं.
बता दें कि उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र के सोआन गांव में विश्वसनीय इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई, जिसके बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया. जम्मू-कश्मीर Police के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के साथ भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. इसी बीच, आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी.
–
पीएसके