
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों को वीआईपी सुविधा मिलने की खबरों का जेल प्रशासन ने किया खंडन अयोध्या, 19 जुलाई . श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में निरुद्ध आरोपियों को जेल में विशेष सुविधाएं (वीआईपी ट्रीटमेंट) दिए जाने संबंधी समाचार-पत्रों और डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबरों का अयोध्या जिला कारागार प्रशासन ने खंडन किया है.
जिला कारागार के अधीक्षक मुकेश कुमार ने Sunday को स्पष्ट किया कि इस मामले में कुल आठ आरोपी कारागार में निरुद्ध हैं और उन्हें किसी प्रकार की विशेष सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बयान जारी करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने संबंधी खबरें पूरी तरह तथ्यहीन हैं.
उन्होंने कहा कि कारागार में सभी बंदियों अथवा आरोपियों के साथ नियमानुसार व्यवहार किया जा रहा है. किसी को भी नियमों से हटकर कोई विशेष सुविधा प्रदान नहीं की गई है. जेल प्रशासन ने मीडिया में प्रसारित ऐसी खबरों का औपचारिक रूप से खंडन किया है. सभी आठों आरोपियों को कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. उनकी गतिविधियों पर लगातार cctv कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है.
उन्होंने कहा कि सभी बंदी हर समय कैमरों की जद में रहते हैं आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय cctv फुटेज की जांच की जा सकती है.
–
विकेटी पीएम