जैकी श्रॉफ ने अमीन सयानी को किया याद, बोले-आप हमेशा दिल में रहेंगे

Mumbai , 20 फरवरी . मशहूर Actor जैकी श्रॉफ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वे फिल्मों के साथ social media पर काफी सक्रिय रहते हैं. अक्सर पुरानी यादों को ताजा करते हुए दिग्गज हस्तियों को याद करते रहते हैं.

Friday को उन्होंने इंस्टाग्राम पर रेडियो के अनाउंसर अमीन सयानी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर उनके साथ खास तस्वीर पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा, “अमीन सयानी जी, आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे.”

अमीन सयानी India के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित रेडियो उद्घोषक थे, जिन्हें ‘आवाज का जादूगर’ भी कहा जाता था. रेडियो सीलोन पर प्रसारित होने वाले उनके शो ‘बिनाका गीतमाला’ ने उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया था. उनके ‘बहनों और भाइयों’ कहने का अंदाज बेहद मशहूर था.

उन्होंने 6 दशकों से अधिक समय तक रेडियो पर काम किया और 54,000 से अधिक कार्यक्रमों का संचालन/निर्माण किया, जिसके लिए उन्हें भारतीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मात्र 9 साल की उम्र में की थी.

दरअसल, उनके भाई हमीद सयानी उन्हें ऑल इंडिया रेडियो के बॉम्बे स्टेशन ले गए. वहां उन्होंने अपनी आवाज रिकॉर्ड कर सुनी और वहीं से उनके करियर की शुरुआत हो गई थी. 1952 में ‘बिनाका गीतमाला’ की शुरुआत के साथ वह घर-घर लोकप्रिय हो गए. उनकी आवाज में गर्माहट और श्रोताओं से सीधा संवाद करने की शैली ने उन्हें अनोखा बनाया.

इसी के साथ सयानी कई फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर भी नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘भूत बंगला’, ‘तीन देवियां’, ‘बॉक्सर’ और ‘कत्ल’ जैसी मूवी शामिल हैं. वहीं, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और राजकपूर के साथ इनके इंटरव्यू ने इन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी.

हालांकि, सयानी ने ही अमिताभ बच्चन को रेडियो में रिजेक्ट कर दिया था. दरअसल हुआ यूं कि करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ अभिनय से पहले रेडियो में किस्मत आजमाने गए थे, जहां पर वह सयानी से मिलने चले गए थे. उस वक्त सयानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया था. सयानी ने बिना आवाज सुने ही अमिताभ को रिजेक्ट कर दिया. बाद में उन्होंने बिग बी की आवाज सुनी तो कहा था, “तुम्हारी आवाज सुनकर लोग डर जाएंगे.”

एनएस/वीसी

Leave a Comment