मध्य प्रदेश में आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ स्वास्थ्य सेवा पाना : कमलनाथ

Bhopal , 5 दिसंबर . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के आम आदमी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पाना आसान नहीं रहा है. Madhya Pradesh में आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना असंभव होता जा रहा है.

विधानसभा में पेश किए गए तथ्य बताते हैं कि Bhopal में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों से कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं.

Governmentी अस्पतालों की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि यह ज्ञात तथ्य है कि सार्वजनिक अस्पतालों में बड़ी संख्या में समाज के कमजोर तबके के लोग उपचार कराने आते हैं. ऐसे में इन गरीब लोगों से जांच की कई गुना फीस वसूलना एक तरह से Governmentी संरक्षण में की जा रही लूट है.

उन्होंने कहा कि एक तरफ Government हर महीने यह कहकर कई हजार करोड़ कर्ज लेती है कि उसके पास वित्तीय संकट है तो दूसरी तरफ Government निजी कंपनियों को करोड़ों रुपया फालतू का दे रही है.

Governmentी तंत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का संकट हो या वित्तीय संकट, समस्या की जड़ें Government के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची है. पूरे प्रदेश के Governmentी अस्पतालों में जहां इस तरह की व्यवस्था चल रही है, उसकी विस्तृत जांच कराई जाए और आम आदमी के साथ हो रही लूट तथा Governmentी खजाने में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए.

दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक सवाल पूछा गया था जिसमें एक बात खुलकर सामने आई कि Governmentी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच का काम एक निजी कंपनी को सौंपा गया है. इस कंपनी ने एक ही जांच की अलग-अलग दर से वसूली की. इस कंपनी ने लगभग चार साल में 13 करोड़ मरीजों की जांच की और Government से 943 करोड़ रुपए लिए.

एसएनपी/एसके/वीसी

Leave a Comment