यह गर्व की बात है कि पूरा देश साहिबजादों के वीरगाथा को जान रहा है: मनजिंदर सिंह सिरसा

New Delhi, 26 दिसंबर . वीर साहिबजादों को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ पर दिल्ली Government की ओर से त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पूरा देश साहिबजादों के बलिदानों के बारे में जान रहा है.

मंत्री सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया और इसे साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह को समर्पित किया. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पूरा देश साहिबजादों के बलिदानों के बारे में जान रहा है. त्यागराज स्टेडियम में इस कार्यक्रम के लिए मैं दिल्ली के Chief Minister और आशीष सूद को साहिबजादों के संदेशों को पूरे देश में फैलाने के लिए धन्यवाद देता हूं.”

उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि देशभर में लोग अपने इतिहास को समझ रहे हैं.

दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली Government द्वारा वीर साहिबजादों को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और साहिबजादों की शहादत को नमन किया. धर्म और मानवता की रक्षा के लिए महान शहादत देने वाले 10वें श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के वीर साहिबजादों की गाथा आज भी आलोकित करती है. पीएम मोदी की दूरदर्शी पहल से ‘वीर बाल दिवस’ का आरंभ हुआ, ताकि साहिबजादों की अमर प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, संस्कार और धर्म को सुदृढ़ कर सके. इस दौरान विशेष डाक लिफाफे एवं पुस्तिका का लोकार्पण किया, जो साहिबजादों की गौरवशाली गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है.

एक अन्य पोस्ट में सिरसा ने India मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वे India मंडपम में वीर साहिबजादों को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ के भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह में शामिल हुए. पीएम मोदी की उपस्थिति और उनके ओजस्वी संबोधन ने साहिबजादों की महान शहादत और अदम्य साहस की यादों को जीवंत कर दिया.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment