
Bhopal , 27 मई . Madhya Pradesh में गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा सुलभ कराने के लिए शुरू की गई पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की सुविधा अब और आसानी से मिल सकेगी. इसके लिए एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप शुरू किया गया है.
राज्य के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में “एयर एम्बुलेंस एमपी” पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य Government की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत किसी भी नागरिक को समय पर उपचार के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े. नए पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से एयर एम्बुलेंस सेवा हासिल करने की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं तेज होगी.
पोर्टल में एयर एम्बुलेंस फ्लीट की रियल टाइम ट्रैकिंग, सेवा अनुरोधों का सुगम डिजिटल प्रवाह, सेवा प्रदाताओं को तत्परता हेतु रियल टाइम नोटिफिकेशन तथा अनुमोदन प्राधिकारी को समयबद्ध स्वीकृति के लिए अलर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी. राज्य में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
प्रदेश में यह सेवा अब तक 140 जीवनरक्षक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है. इनमें नवजात शिशुओं, हृदय रोग, ट्रॉमा, न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियों एवं अंग प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों का सफल एयर मेडिकल ट्रांसफर शामिल है. राज्य में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत आयुष्मान India कार्डधारकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संस्थानों से दूरी एवं आर्थिक स्थिति जीवनरक्षक उपचार में बाधा नहीं बने.
सेवा के संचालन के लिए Bhopal में 24 घंटे, सातों दिन, एयर मेडिकल ऑपरेशन व्यवस्था स्थापित की गई है. इसके अंतर्गत एक फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट बीचक्राफ्ट किंग एयर सी -90 तथा एक मल्टी इंजन हेलीकॉप्टर एडबल्यू -109 लगातार स्टैंडबाय पर उपलब्ध हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
–
एसएनपी/डीकेपी