इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली, 10 अप्रैल . इजरायली Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के President रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया. उन्‍होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत वैश्विक संदेश बताया.

इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, ”मैं कोस्टा रिका के President रोड्रिगो चावेस रोबल्स की सराहना करता हूं कि उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी), हिज्‍बुल्लाह, हमास और हूती को आतंकवादी संगठन घोषित किया है.”

नेतन्याहू ने कहा क‍ि यह आतंकवाद के विरुद्ध एक स्पष्ट बयान है. आतंकवाद मध्य-पूर्व और संपूर्ण विश्व के लिए खतरा है. ईरानी शासन और उसके नरसंहारकारी गुर्गों का मुकाबला करने के लिए ऐसे दृढ़ कदम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

इजरायल की सुरक्षा को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का रुख एकदम साफ है. अमेर‍िका-ईरान युद्ध व‍िराम का उन्‍होंने समर्थन जरूर क‍िया लेक‍िन तभी यह स्‍पष्‍ट कर द‍िया था क‍ि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होता है. इस‍को लेक‍र नेतन्याहू Pakistan के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ को भी सख्‍त चेतावनी जारी कर चुके हैं.

अमेर‍िका-ईरान सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया था. इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले Pakistan के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे.

Prime Minister नेतन्याहू ने Pakistan को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. पीएम नेतन्याहू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Pakistan के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी Government से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस Government से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है.”

दरअसल, Pakistan के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है. इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है. इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है.”

एवाई/एबीएम

Leave a Comment