‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना: हरियाणा के सीएम ने लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,665 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए

चंडीगढ़, 10 अप्रैल . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने Friday को सामाजिक कल्याण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 18 विभिन्न Governmentी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1,665.25 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए.

Chief Minister ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विजन के अनुरूप, “डबल-इंजन Government महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक विकास के लिए लगातार काम कर रही है.”

Chief Minister ने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना के तहत छठी किस्त जारी कर दी गई है. 9.68 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में 203.28 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं. इसके साथ ही, इस योजना के तहत छह किस्तों में कुल 1,038.05 करोड़ रुपये का वितरण हो चुका है.

उन्‍होंने कहा कि बजट 2026-27 में इस योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान भी रखा गया है.

Chief Minister ने बताया कि 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत, 35.55 लाख लाभार्थियों के खातों में सीधे 1,144.55 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. इनमें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगता पेंशन और अन्य कल्याणकारी पेंशन शामिल हैं.

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान, पेंशन छह महीने से लेकर एक साल तक प्रोसेस नहीं होती थी, और जब प्रोसेस होती भी थी, तो उसमें भ्रष्टाचार होता था. अब राज्य Government ने ‘सक्रिय शासन मॉडल’ अपनाया है, जिसके तहत ‘परिवार पहचान पत्र’ डेटाबेस के माध्यम से पात्रता अपने आप तय हो जाती है.

सैनी ने कहा, “इससे आवेदन करने और दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत खत्म हो गई है, जिससे नागरिक बिना किसी परेशानी के अपने दरवाजे पर ही लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं.”

Chief Minister ने बताया कि ‘दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना’ (दयालु योजना) के तहत Friday को 7,875 परिवारों को 298.07 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई.

उन्होंने कहा कि अब तक 56,223 परिवारों को 2,118.23 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं. सीएम ने कहा, “आज की रिलीज के साथ कुल सहायता राशि 2,416.30 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जिससे 64,098 परिवारों को लाभ मिला है.”

अनुसूचित जाति से संबंधित किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ट्रैक्टर खरीदने के लिए 645 किसानों को 19.35 करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी की गई है. इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को 3 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है.

सीएम सैनी ने फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान हुई उस दुखद घटना के बारे में बताया, जिसमें Haryana कौशल रोजगार निगम के तहत काम करने वाले दो अग्निशामकों की जान चली गई थी.

उन्‍होंने कहा कि Government ने प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपए की तत्काल राहत देने का निर्णय लिया है. इसमें से 10 लाख रुपए प्रति परिवार Haryana परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से और 20 लाख रुपए प्रति परिवार सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परिवार के एक आश्रित को रोजगार निगम के तहत नौकरी दी जाएगी.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment