इजरायल ईरान के आतंकवादी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा: बेंजामिन नेतन्याहू

इस्लामाबाद, 11 अप्रैल . ईरानी मीडिया के हवाले से आई खबर के अनुसार ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच वार्ता Pakistan की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू हो गई है. लेकिन इस बीच इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

बेंजामिन नेतन्याहू ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे नेतृत्व में, इजरायल ईरान के आतंकवादी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा; इसके विपरीत, एर्दोगन उन्हें सहायता प्रदान करते हैं और यहां तक ​​कि अपने कुर्द नागरिकों का नरसंहार भी करते हैं.

वहीं, ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया था. इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई. वहीं दोनों पक्षों के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले Pakistan के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे.

Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने Pakistan को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. पीएम नेतन्याहू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Pakistan के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी Government से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस Government से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है.”

गौरतलब है कि 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से जवाब दिया और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा कर दिया.

हालांकि, दोनों देशों के बीच दो सप्ताह का संघर्ष विराम हाल ही में लागू हुआ है, लेकिन इजरायल ने स्पष्ट किया है कि यह लेबनान संघर्ष पर लागू नहीं होता. इसी के तहत लेबनान में बड़े हमले भी किए गए, जिनमें भारी जानमाल का नुकसान हुआ.

इससे पहले, गालिबाफ ने वार्ता शुरू होने से पहले लेबनान में संघर्ष विराम और ईरानी संपत्तियों की रिहाई को प्रमुख शर्त बताया था. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमेरिका संपत्तियां अनफ्रीज करने पर सहमत हो गया है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इन खबरों से इनकार किया है.

एमएस/

Leave a Comment