कुवैत की उत्तरी सीमा पर इराकी ड्रोन का हमला, दो चौकियों को बनाया गया निशाना

कुवैत, 24 अप्रैल . कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने Friday को बताया कि इराक से आए विस्फोटक ड्रोन ने देश की उत्तरी सीमा पर बने दो चौकियों (पोस्ट) को निशाना बनाया.

मंत्रालय के बयान में कहा गया, “Friday सुबह कुवैत के उत्तरी जमीनी सीमा के दो केंद्रों पर दो फाइबर-ऑप्टिक वायर से कंट्रोल होने वाले विस्फोटक ड्रोन से हमला किया गया. ये ड्रोन इराक से आए थे. इस हमले में सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है, किसी की जान नहीं गई.”

मंत्रालय ने यह भी कहा कि घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने तुरंत जरूरी कदम उठाए और स्थिति को संभाल लिया.

Thursday को कुवैत के नागरिक उड्डयन के महानिदेशक शेख हमूद मुबारक हमूद अल-सबह ने घोषणा की थी कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरस्पेस फिर से खोल दिया गया है. यह एयरस्पेस 28 फरवरी से क्षेत्र में चल रही स्थितियों के कारण एहतियातन बंद किया गया था.

‘कुवैत टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में पब्लिक अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल चार और पांच Sunday से कुछ खास जगहों के लिए फिर से शुरू किए जाएंगे. शेख हमूद ने कहा कि यह फैसला स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर लिया गया है, ताकि उड़ानें पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ दोबारा शुरू हो सकें. यह पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे एयरपोर्ट को पूरी तरह चालू करने की योजना का हिस्सा है.

उन्होंने यह भी बताया कि ईरान और उससे जुड़े हथियारबंद समूहों के हमलों की वजह से एयरपोर्ट की कुछ सुविधाओं को नुकसान पहुंचा था, जिसकी जांच पूरी कर ली गई है और मरम्मत का काम जारी है. शुरुआत में कुछ टर्मिनलों से ही उड़ानें चलाई जाएंगी और हालात के हिसाब से धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जाएगा.

इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में इराक के एक सशस्त्र गुट ‘सराया औलिया अल-दम’ ने कुवैत, जॉर्डन और सीरिया में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

दस अप्रैल को कुवैत की सेना ने बताया था कि 24 घंटे के अंदर कुवैती हवाई क्षेत्र में सात दुश्मन ड्रोन देखे गए, जिन्हें सेना ने रोक लिया. सेना के प्रवक्ता ने कहा था, ”ईरान के हमलों में नेशनल गार्ड की कई अहम जगहों को निशाना बनाया गया, जिससे कुछ जवान घायल हुए. उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है. साथ ही काफी सामान का नुकसान भी हुआ है.”

एवाई/एबीएम

Leave a Comment