
न्यूयॉर्क, 22 अप्रैल . ईरान ने Wednesday को होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर हमला किया, जो India के मुंद्रा बंदरगाह जा रहा था. यह हमला उस घोषणा के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने अनिश्चितकालीन सीजफायर की बात कही.
Governmentी न्यूज चैनल ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, यह उन दो जहाजों में से एक था, जिन पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी (आईआरजीसी-एन) ने हमला करने और उन्हें अपने कब्जे में लेने की घोषणा की थी.
प्रेस टीवी ने बताया कि आईआरजीसी-एन के मुताबिक जिन जहाजों पर हमला हुआ, उनके नाम एमएससी फ्रांसेस्का और एपामिनोंडास हैं.
दो शिपिंग ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला एपामिनोंडास Dubai के जेबेल अली बंदरगाह से Gujarat के मुंद्रा जा रहा था. यह जहाज Thursday तक मुंद्रा पहुंचने वाला था.
एक अन्य वेबसाइट के अनुसार, यह जहाज ग्रीस की कंपनी कालमार मैरीटाइम एलएलसी का है.
इससे पहले Saturday को भी ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो भारतीय जहाजों पर हमला किया था, जबकि उन्हें वहां से गुजरने की अनुमति मिली हुई थी. India ने इस पर ईरान के खिलाफ कड़ा विरोध जताया था.
आईआरजीसी-एन ने कहा कि इन जहाजों पर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि वे “बिना अनुमति के काम कर रहे थे.”
ब्रिटेन की नौसेना से जुड़ी एक मॉनिटरिंग एजेंसी ने पुष्टि की कि आईआरजीसी की गनबोट्स ने दो जहाजों पर फायरिंग की. इनमें से एक जहाज को भारी नुकसान हुआ और वह आग बढ़ने लायक नहीं रहा, जबकि दूसरा भी नुकसानग्रस्त हुआ.
हालांकि, इस एजेंसी ने यह पुष्टि नहीं की कि ईरान ने जहाजों पर कब्जा किया है या नहीं. अमेरिकी Government या President ट्रंप की तरफ से इस घटना पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
हालांकि ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी नौसेना की ओर से ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रहेगी.
ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण रखना चाहता है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है. यह हमला 19 अप्रैल को अमेरिका की ओर से एक ईरानी जहाज को पकड़ने के जवाब में भी बताया जा रहा है.
President ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नौसेना ने उस जहाज के इंजन रूम को नुकसान पहुंचाया और मरीन सैनिक उसमें चढ़ गए थे. उन्होंने दावा किया कि उस जहाज में चीन से आया कोई “तोहफा” था, लेकिन चीन ने इस बात से इनकार किया है.
–
एवाई/एबीएम