ईरानी मंत्री ने विदेश सचिव मिस्री को किया फोन, क्षेत्रीय विकास और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

New Delhi, 25 मई . India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को Monday को ईरान के Political मामलों के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने फोन किया. बातचीत के दौरान रवांची ने क्षेत्र में चल रहे विकास पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री को ईरान के राजनीति मामलों के उपविदेश मंत्री, माजिद तख्त रवांची का कॉल आया. बातचीत में इलाके में हाल के विकास और द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा पर फोकस किया गया.”

इस महीने की शुरुआत में, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दोहराया कि चाबहार पोर्ट दोनों देशों के बीच सहयोग का प्रतीक बना हुआ है.

15 मई को New Delhi में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए, अराघची ने माना कि अमेरिकी प्रतिबंध की वजह से चाबहार पोर्ट का विकास धीमा हो गया है. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि India इस रणनीतिक पोर्ट पर अपना काम जारी रखेगा.

उन्होंने कहा, “चाबहार पोर्ट ईरान और India के बीच सहयोग के लक्ष्यों में से एक है, और हमें बहुत खुशी है कि भारतीयों ने उस पोर्ट के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई. अमेरिकी बैन की वजह से अब यह कुछ धीमा हो गया है. लेकिन, मुझे यकीन है कि यह पोर्ट India के लिए इस ट्रांजिट रूट से सेंट्रल एशिया, कॉकेशस और फिर यूरोप तक पहुंचने और यूरोपियन, सेंट्रल एशियन और दूसरे लोगों के लिए हिंद महासागर तक पहुंचने के लिए एक सुनहरे दरवाजे जैसा होगा.”

उन्होंने यह भी कहा कि तेहरान India के साथ अपने संबंधों को बहुत अहमियत देता है और फारस की खाड़ी में दोनों देशों की चिंताएं और हित एक जैसे हैं.

India दौरे के दौरान, उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की और होर्मुज स्ट्रेट और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.

केके/एबीएम

Leave a Comment