
तेहरान, 31 मई . अमेरिका के साथ संभावित समझौते की चर्चा के बीच इस्लामिक रिवॉल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने तेज रफ्तार नई अटैक शिप प्रदर्शित की. विभिन्न समाचार एजेंसियों ने इसकी जानकारी दी.
ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि ईरानी सेना ने अपनी नई हाई-स्पीड असॉल्ट जलयान ’27 रजब’ को इंकलाब स्क्वायर में एक समारोह के दौरान पेश किया.
दावा किया जा रहा है कि यह अटैक शिप 100 नॉट यानी करीब 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है. ये लंबी दूरी तक क्रूज मिसाइलें दागने में सक्षम है.
तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह प्रदर्शन लगातार 90वें दिन से हो रही सभा का हिस्सा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें ईरान की अवाम ने अपनी सेना के बढ़ते कद को करीब से देखा.
एक तेज रफ्तार वाला युद्धपोत (फास्ट अटैक क्राफ्ट) है, जिसे खास तौर पर तटीय और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे खास बात इसका ‘ट्राइमरान हुल डिजाइन’ है, जिसमें एक मुख्य ढांचा और दो सहायक ढांचे होते हैं. इस डिजाइन की वजह से यह जहाज समुद्र में ज्यादा स्थिर रहता है और तेज गति के दौरान भी आसानी से दिशा बदल सकता है, खासकर जब समुद्र की स्थिति चुनौतीपूर्ण हो.
चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में स्थिरता और स्थिति अनुसार बदलाव करने की क्षमता बढ़ाता है. यह स्पीडबोट दो समुद्री-आधारित क्रूज मिसाइलें लॉन्च करने में सक्षम है, जिनकी दूरी 700 किलोमीटर है.
इसके अलावा, यह जहाज ऐसे समुद्री हालात में भी काम कर सकता है जहां लहरों की ऊंचाई तीन मीटर तक हो. यह क्षमता इसे तेज और अप्रत्याशित समुद्री अभियानों के लिए उपयोगी बनाती है, जहां परिस्थितियां अक्सर बदलती रहती हैं. हालांकि यह तकनीकी जानकारी सैन्य स्रोतों के हवाले से दी गई है.
तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सैन्य अफसरों के हवाले से बताया कि इस अनावरण से आईआरजीसी नेवी की फास्ट-अटैक और मिसाइल-सुसज्जित समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की निरंतर कोशिशों का पता चलता है.
हाल ही में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप सोशल ट्रुथ के जरिए दावा करते रहे हैं कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है उसे अमेरिका ने रसातल में पहुंचा दिया है. ऐसे में इस नए जलयान का प्रदर्शन कर ईरान अपनी समुद्री ताकत को और अधिक आधुनिक और प्रभावी दिखाना चाहता है.
–
केआर/