आईपीएल 2026: आखिर क्यों एसआरएच के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स?

मुल्लांपुर, 11 अप्रैल . पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाड़ी Saturday को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे. यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान जताने के लिए किया गया.

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले के दौरान पीबीकेएस इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी शोक संतप्त परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी रही. फ्रेंचाइजी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, “वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं.”

मैच शुरू होने से पहले, पंजाब किंग्स ने इसी प्लेटफॉर्म पर एक और पोस्ट में लिखा था, “वृंदावन नाव दुर्घटना. इस दुखद हादसे से हम बहुत दुखी हैं. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.”

मुकाबले की बात करें तो, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जोड़े. इस बीच पावरप्ले में 105 रन जुटाए.

ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यह टीम 8.3 ओवरों तक 2 विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी. दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. यहां से हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ईशान किशन के साथ 33 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 169 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

ईशान ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन की पारी खेली, जिसके बाद क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. क्लासेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत शर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए. जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला.

आरएसजी

Leave a Comment