
कोलकाता, 19 अप्रैल . Rajasthan रॉयल्स (आरआर) ने Sunday को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 28वें मैच में जीत के लिए 156 रन का टारगेट रखा है. केकेआर की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने की होगी.
ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए Rajasthan रॉयल्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने 8.4 ओवरों में 81 रन की साझेदारी की.
सूर्यवंशी महज 4 रन से अर्धशतक चूके. उन्होंने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन बनाए. इसके बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए महज 16 रन की साझेदारी की. आलम ये रहा कि टीम ने 99 के स्कोर तक जायसवाल का विकेट भी खो दिया था.
जायसवाल 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. इस बीच कप्तान रियान पराग ने 12 रन, जबकि शिमरोन हेटमायर ने 15 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी ने 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने महज 14 रन देकर 3 विकेट निकाले. सुनील नरेन के हाथ 2 विकेट लगे.
केकेआर ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबले गंवाए, जबकि 1 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है. वहीं, दूसरी तरफ Rajasthan रॉयल्स 5 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने 1 मुकाबला गंवाया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.
Rajasthan रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और रवि बिश्नोई.
–
आरएसजी