आईपीएल 2026: जीत का ‘चौका’ लगाने को बेताब जीटी, हार का सिलसिला तोड़ना एमआई का मकसद

Ahmedabad, 19 अप्रैल . Gujarat टाइटंस (जीटी) और Mumbai इंडियंस (एमआई) के बीच Monday को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला खेला जाना है. Narendra Modi स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीटी की निगाहें जीत का सिलसिला बरकरार रखने पर होंगी.

पंजाब किंग्स और Rajasthan रॉयल्स के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद जीटी ने दिल्ली कैपिटल्स, Lucknow सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले अपने नाम किए.

जीटी की गेंदबाजी यूनिट, जो पिछले साल उनकी ताकत थी, उसने एक बार फिर अपनी लय हासिल कर ली है और अब पारी के सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. प्रसिद्ध कृष्णा एक बार फिर सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जबकि राशिद खान ने मिडल ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं, सिराज और रबाडा भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं.

कप्तान शुभमन गिल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने टीम की तीनों जीतों में अर्धशतक लगाया है. जोस बटलर भी जबरदस्त लय में हैं, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं.

दूसरी तरफ, Mumbai इंडियंस लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है. शुरुआती मैच गंवाने का अपना पुराना सिलसिला तोड़ने के बाद, टीम लगातार चार हार के साथ खराब फॉर्म में फिसल गए हैं, जिससे वे प्वाइंट्स टेबल के निचले हिस्से में पहुंच गए हैं.

Mumbai इंडियंस 5 में से 4 मुकाबले गंवा चुकी है. यह टीम फिलहाल टॉप-4 की रेस से बेहद दूर है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के बाद एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स, Rajasthan रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना किया है.

जसप्रीत बुमराह, भले ही किफायती रहे हों, लेकिन पांच मुकाबलों में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं, और पूरी गेंदबाजी यूनिट नियमित अंतराल पर विकेट लेने और रनों के प्रवाह को रोकने में नाकाम रही है.

India के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों ही खराब दौर से गुजर रहे हैं. दोनों मिलकर अब तक सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके हैं. हालांकि, क्विंटन डी कॉक की वापसी टीम के लिए एक अच्छी बात रही है, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 रनों की नाबाद पारी खेली. क्विंटन ने रोहित शर्मा की जगह टीम में जगह बनाई थी, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर थे.

Gujarat टाइटंस और Mumbai इंडियंस के बीच अब तक कुल 8 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें जीटी का पलड़ा भारी रहा है. इस टीम ने 5 मैच अपने नाम किए, जबकि एमआई सिर्फ 3 ही मुकाबले जीत सकी है.

Gujarat टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान.

Mumbai इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इजहार और रघु शर्मा.

आरएसजी

Leave a Comment