
हैदराबाद, 21 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत Tuesday को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. आकिब नबी की जगह पर नीतीश राणा की टीम में वापसी हुई है. टॉस जीतने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. टॉस की जगह अगर सारे मैच जीत जाते तो अच्छा होता. धन्यवाद, मैंने नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलूंगा. उम्मीद है कि इस मुकाबले का अंत जीत के साथ होगा. प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है. नीतीश राणा आकिब नबी की जगह खेल रहे हैं.”
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं. प्रफुल्ल हिंगी और लियाम लिविंगस्टन की जगह पर हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को मौका मिला है. टॉस हारने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा, “यह तय करना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वैसा ही विकेट है. प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हैं. मदुशंका आए हैं और हर्ष दुबे भी वापस आ गए हैं. प्लान को लागू करना ही सही तरीका है, हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं.”
सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले दो मुकाबलों में शानदार रहा है. Rajasthan रॉयल्स को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं. गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, साकिब हुसैन भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है. आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने 34 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 47 गेंदों का सामना करने के बाद 60 रन बनाकर नाबाद रहे थे. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. वहीं, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ मिलकर 4 विकेट निकाले थे.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा.
–
एसएम/डीकेपी