आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स को रोकना चुनौती, 34 मैचों में पीबीकेएस के नाम इतनी जीत

Mumbai , 16 अप्रैल . आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला Mumbai इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के दौर से गुजर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली Mumbai इंडियंस के लिए अपने घर में प्रचंड फॉर्म चल रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है.

Mumbai इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. उस मैच में एमआई ने केकेआर के दिए 221 के लक्ष्य के जवाब में 224 रन बनाकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण खेल के हर विभाग में एमआई पिछड़ रही है.

एमआई 4 मैचों में 3 मैच में लगातार हार चुकी है और अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के लिए एमआई को एक टीम के रूप में जोरदार प्रदर्शन करना होगा. रोहित शर्मा का इस मैच में खेलना संदिग्ध है. रयान रिकल्टन के साथ डिकॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इन दोनों में किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी. सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को शुरुआती विकेट लेने होंगे. तभी एमआई पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर सकती है. एमआई की प्लेइंग इलेवन में रोहित के अलावा भी बदलाव दिख सकता है.

पंजाब किंग्स सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है और 4 मैचों से 7 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. घरेलू मैदान हो या विपक्षी टीमों का मैदान पंजाब ने हर जगह अपना दबदबा दिखाया है. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, कूपन कोनोली शानदार फॉर्म में हैं तो अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और जेवियर बार्टलेट ने शानदार गेंदबाजी की है.मार्क्स स्टॉयनिस, मार्को जानसेन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बना रहे हैं. पिछले मैच में शशांक सिंह ने भी अपनी गेंदबाजी से चौंकाया था. पंजाब किंग्स एक टीम के रूप में बेहतरीन क्रिकेट खेल रही है.

एमआई के लिए पंजाब किंग्स को रोकना आसान नहीं होने वाला है.

हेड-टू-हेड आंकड़े में भी दोनों टीमों का पलड़ा बराबर है. अब तक खेले गए 34 मैचों में एमआई और पंजाब दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं. रोहित ने 26 मैचों में 634 रन बनाए हैं. सर्वाधिक 24 विकेट 18 मैचों में जसप्रीत बुमराह ने लिए हैं.

Thursday की शाम Mumbai में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. आउटफील्ड बहुत तेज है. सीजन में अब तक, दो मैचों की सभी चार पारियों में स्कोर 220 के पार गया है. Mumbai -पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.

पीएके

Leave a Comment