आईपीएल 2026 नीलामी: वानिंदु हसरंगा को एलएसजी और डेविड मिलर को डीसी ने खरीदा

अबू धाबी, 16 दिसंबर . इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को क्रमशः एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.

वानिंदु हसरंगा ने अपना नाम 2 करोड़ वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में पंजीकृत कराया था. हसरंगा को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर Lucknow सुपर जायंट्स ने खरीदा.

हसरंगा पूर्व में आरसीबी और Rajasthan रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. हसरंगा ने 37 आईपीएल मैचों में 46 विकेट लिए हैं.

डेविड मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. मिलर पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), Rajasthan रॉयल्स, और Gujarat टाइटंस एलएसजी के लिए खेल चुके हैं.

मिलर आईपीएल के श्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक हैं. 2012 से 2025 के बीच 141 मैचों की 135 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से वे 3,077 रन बना चुके हैं.

केकेआर ने एक बार फिर से नीलामी में धमाका किया है. टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा. ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था. आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे ही तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी. देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं.

26 साल के कैमरन ग्रीन आईपीएल में Mumbai इंडियंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं. कुल 29 मैचों में ग्रीन ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 707 रन बनाए हैं. वहीं 16 विकेट हासिल किए हैं.

केकेआर ने 2024 के लिए हुई नीलामी में भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीद कर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था, लेकिन स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से केकेआर को 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

पीएके

Leave a Comment