
Bhopal , 17 अगस्त . Madhya Pradesh के सागर में Police ने टैक्सी ड्राइवर के घर से 3.02 करोड़ रुपए नकद जब्त किए. इसी के साथ Police नकद के स्रोत और मालिकाना हक की जांच कर रही है. Police इस जब्ती की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ साझा कर रही है.
Sunday को गोपालगंज Police स्टेशन इलाके के टिली तिगड्डा में सौरभ अहिरवार के घर की तलाशी के दौरान Police ने कैश बरामद किया. Police ने social media पर एक तस्वीर देखने के बाद तलाशी शुरू की थी, जिसमें अहिरवार के हाथ में पिस्तौल जैसी चीज दिख रही थी.
ऑपरेशन के दौरान कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन एक बंद अलमारी के अंदर कैश से भरे बैग मिले. Police मौके पर नोट गिनने वाली मशीन मंगाकर जब्त रकम की गिनती की. इस जब्ती ने इतनी बड़ी रकम के स्रोत और उसके असली मालिक पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Police के मुताबिक, पूछताछ के दौरान परिवार ने दावा किया कि यह पैसा उनके रिश्तेदार रमेश कुमार अहिरवार का है, जो Bhopal में पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर हैं और अभी Madhya Pradesh रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरआरडीए) में कॉन्ट्रैक्ट पर सीजीएम के तौर पर काम कर रहे हैं.
हालांकि, रमेश अहिरवार ने इस बात से इनकार किया कि कैश उनका है और सवाल उठाया कि उनका नाम इस पैसे से क्यों जोड़ा जा रहा है?
सागर के Police अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा, “घर से लगभग 3 करोड़ रुपए जब्त किए गए. कैश को सुरक्षित रख लिया गया है और जांच करने वाले इसके स्रोत और मालिकाना हक की पुष्टि कर रहे हैं. आगे की जांच के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और दूसरी संबंधित एजेंसियों के साथ जानकारी साझा की जा रही है.”
Police ने बताया कि परिवार ने जांच करने वालों को बताया कि रमेश अपनी पत्नी के साथ घर आए थे. उन्होंने कैश से भरे बैग एक नई खरीदी गई अलमारी में रखा और चाबी लेकर चले गए. Police को अलमारी बंद मिली और उन्हें घर में चाबी नहीं मिली. बाद में तलाशी के दौरान Police ने ताला खोला. Police ने परिवार वालों से पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया.
जांच करने वाले यह पता लगा रहे हैं कि कैश घर तक कैसे पहुंचा और क्या इसका किसी गैर-कानूनी गतिविधि से संबंध है. संबंधित एजेंसियां फाइनेंशियल रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी सबूतों की जांच कर सकती हैं. Police उस social media तस्वीर की भी पुष्टि कर रही है, जिसकी वजह से तलाशी शुरू हुई थी.
परिवार ने दावा किया है कि अहिरवार के हाथ में जो चीज थी, वह बंदूक के आकार का लाइटर था. Police को घर से कोई हथियार नहीं मिला.
–
डीके/एबीएम