अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 5 जुलाई . नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिल्ली Police को बड़ी कामयाबी मिली है. Police ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. Police ने 571.27 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद किया है. इसमें बरेली का भी सप्लायर शामिल है.

ड्रग तस्करी को खत्म करने के लिए Police की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मुखबिर से मिली जानकारी पर यूपी बरेली के रहने वाले फुरकान और तस्लीम को पकड़ा गया. आरोपी फुरकान की तलाशी के दौरान, उसके पास से 122.44 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन और तस्लीम उर्फ ​​मुन्ना के पास से 35.83 ग्राम (कुल वजन) संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई.

कल्याणपुरी Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु की गई. इस दौरान आरोपी फुरकान और तस्लीम उर्फ ​​मुन्ना को गिरफ्तार किया गया. अदालत से उनकी Police कस्टडी ली गई. Police के मुताबिक, लगातार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बरामद हेरोइन रिजवान से ली थी.

एएसबी की ओर से यूपी और दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर छापे मारे गए. Police कस्टडी में मौजूद आरोपियों फुरकान और तस्लीम की जानकारी पर Police ने रिजवान पकड़ा. उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से कुल 413 ग्राम “स्मैक” और मिली.

पूछताछ के दौरान आरोपियों फुरकान और तस्लीम ने बताया कि वे “स्मैक” का सेवन करते थे. इसलिए, वे बरेली स्थित ड्रग सप्लायर्स के संपर्क में आए. उन्होंने आगे बताया कि शुरू में, वे दिल्ली-एनसीआर में दोबारा बेचने के लिए थोड़ी मात्रा में स्मैक खरीदते थे. ये आरोपी एक संगठित अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे.

एसडी/पीएम

Leave a Comment