
मोतिहारी, 14 मई . बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के ढाका थाना क्षेत्र में Police ने एक घर में छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यहां से Police ने कई हथियार और गोलियां बरामद की हैं. इस मामले में Police ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है.
Police के एक अधिकारी ने Thursday को बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि बरेवा गाँव निवासी खुर्शीद आलम अपने घर में अवैध अत्याधुनिक हथियार रखे हुए हैं. इस सूचना के बाद एक टीम गठित की गई. टीम ने संबंधित मकान का घेराव कर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान घर की तलाशी के क्रम में कई हथियार और नेपाल देश का रुपया बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि यहां से Police ने दो पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक देसी बंदूक एवं तीन हजार नेपाली रुपया बरामद किया है. इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. बता दें कि Wednesday को मोतिहारी में Police ने हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से Police ने दो देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक ऑटो जब्त किया है. बताया गया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक ऑटो से शहर के बरियारपुर इलाके की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही छतौनी थाना Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ऑटो को रोककर तलाशी शुरू की.
तलाशी के दौरान ऑटो में सवार अब्बास खान नामक युवक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया. इसके बाद Police ने ऑटो में बैठे सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर डीआईयू और एसटीएफ की टीम ने पकड़ीदयाल इलाके में छापेमारी कर दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक और देसी पिस्टल तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
–
एमएनपी/पीएम