
New Delhi, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय मिशनों ने दुनिया के अलग-अलग देशों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया. ऑस्ट्रेलिया, इजरायल और श्रीलंका जैसे देशों के भारतीय मिशनों ने योग शिविर लगाया. India में इजरायल के राजदूत रेवेन्यू अजार ने योग दिवस की बधाई दी.
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कैनबरा के ओल्ड पार्लियामेंट हाउस में जब हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एक साथ आए, तो बहुत ज्यादा लोग आए. योग ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जोश प्रायर के एक घंटे के योगा सत्र ने हमारी व्यस्त जिंदगी के बीच शांति, माइंडफुलनेस और कनेक्शन का एक खास पल दिया. यह एक शानदार याद दिलाता है कि योग सिर्फ अभ्यास नहीं है, यह जिंदगी जीने का एक तरीका है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ्य रखता है.”
India में इजरायली दूतावास ने योग दिवस मनाया और एक्स पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं! हममें से कुछ लोग योग के लिए आए थे. कुछ लोग ट्रीट के लिए आए थे. दोनों ही तरह से, सभी ने अपना संतुलन बना लिया.”
तुर्किस्तान में भी योग दिवस के मौके पर सत्र का आयोजन किया गया. तुर्किस्तान में भारतीय दूतावास ने लिखा, “स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल इंडस्ट्री के उपमंत्री अजात ओवेजोव, भारतीय समुदाय के सदस्यों और वहां के स्थानीय भारतीय मित्रों ने आज अश्गाबात में हुए 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सेलिब्रेशन में जोश के साथ हिस्सा लिया.”
श्रीलंका में India के उच्चायुक्त संतोष झा ने लिखा, “योग के जरिए India और श्रीलंका के लिए एक स्वस्थ्य भविष्य अपनाना. कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मंत्रियों क्रिसंथा अबेसेना, डिप्टी स्पीकर डॉ. रिज़वी सालेह, उपमंत्री प्रदीप सुंदरलिंगम और निशांत जयवीरा, सांसदों और दूसरे खास मेहमानों के साथ हिस्सा लिया.”
मशहूर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा, “जब दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी कर रही है, ऐसे में Prime Minister Narendra Modi की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग दिवस समारोह की यादें ताजा हो रही हैं. इस कार्यक्रम में Actor रिचर्ड गेरे, संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्शाबा कोरॉसी, संयुक्त राष्ट्र में India की पूर्व स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुई थीं.”
जापान के फुकुओका में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. फुकुओका में भारतीय दूतावास ने लिखा, “फुकुओका टावर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह. क्या आप जानते हैं, इस जगह का India से कनेक्शन है! भारतीय देवताओं की मूर्तियां, जो 1989 के एशिया-पैसिफिक एक्सपो के लिए बनाई गई थीं, एक्सपो के बाद फुकुओका शहर को गिफ्ट की गईं और पार्क के एंट्रेंस पर लगाई गईं, जो इंडिया और फुकुओका के बीच एक हमेशा रहने वाले रिश्ते को दिखाती हैं. इंडिया और जापान – लाखों देवताओं का देश.”
–
केके/पीएम