पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर चर्चा के बजाय कर्नाटक सरकार दूसरी चीजों में व्यस्त: शोभा करंदलाजे

Bengaluru, 11 मई . Union Minister शोभा करंदलाजे ने Bengaluru में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर कर्नाटक Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister की यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर चर्चा करने के बजाय राज्य Government उनके भाषण और टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने में व्यस्त है.

Union Minister शोभा करंदलाजे ने कहा कि मैं राज्य Government से पूछना चाहती हूं कि आपकी प्राथमिकता क्या है. किस विषय के लिए ध्यान दे रहे हैं, पीएम मोदी के भाषण की चर्चा कर रहे हैं. पीएम मोदी की सुरक्षा में कैसे चूक हुई. पीएम मोदी के रूट पर जिलेटिन कैसे पहुंचा. ये सारे केबल कहां से आए, उन्हें वहां किसने रखा और कब रखा.

उन्होंने कहा कि Government को इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं. Prime Minister वहां क्यों आए थे, उन्होंने क्या कहा, इसे लेकर सीएम और डिप्टी सीएम बात कर रहे हैं. वे Prime Minister की सुरक्षा करना भूल गए और उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस की राज्य Government है जो पीएम मोदी को देश का नहीं बल्कि भाजपा का पीएम मानती है. हालांकि, वे देश के Prime Minister हैं, सिर्फ एक पार्टी के Prime Minister नहीं हैं. जब मनमोहन सिंह Prime Minister थे, तब हम कहते थे कि वे देश के Prime Minister हैं. हमने कभी नहीं कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के पीएम थे. पीएम की सुरक्षा को लेकर उन्हें अलर्ट रहना चाहि था लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं.

Union Minister ने कहा कि Prime Minister कर्नाटक में मौजूद हैं लेकिन राज्य Government उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है. 100 से अधिक इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया. वह लिस्ट अभी भी social media पर वायरल हो रही है. Prime Minister राज्य में हैं और उनका दौरा चल रहा है लेकिन राज्य Government कोई अहमियत नहीं दे रही है.

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्ता की अंदरूनी लड़ाई चल रही है. यहां तो चर्चा है कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल Chief Minister रहेंगे और बीच में पद डी.के. शिवकुमार को सौंप दिया जाएगा. कांग्रेस भी अंदरूनी तौर पर इस पर चर्चा कर रही है. एक गुट सिद्धारमैया के पक्ष में है और दूसरा डी.के. शिवकुमार के पक्ष में. कुछ गुट दोनों के खिलाफ भी हैं. कुल मिलाकर चार गुट बने हुए हैं. कांग्रेस का ध्यान राज्य के विकास में नहीं बल्कि कुर्सी को लेकर है.

केरल में सीएम की घोषणा को लेकर Union Minister ने तंज कसते हुए कहा कि वहां तो कांग्रेस को बहुमत है लेकिन अब तक सीएम की घोषणा नहीं हो सकी है. सवाल यह है कि वहां सीएम किसकी पसंद का होगा. राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की पंसद वाले सीएम बनेंगे, ऐसी भी चर्चा हो रही है.

‘वंदे मातरम’ को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम कोई विवादास्पद मुद्दा नहीं है. वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम में हजारों-लाखों लोगों को प्रेरित किया और बलिदान के लिए प्रोत्साहित किया. इसका नारा था India माता की जय के साथ वंदे मातरम. इसने तमिलनाडु समेत पूरे देश में आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

हैदराबाद में एक सभा के दौरान पीएम मोदी की देशवासियों से की गई अपील का Union Minister ने समर्थन किया.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment