‘अधर्म-अन्याय हारता है और सच ही जीतता है’, कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया पोस्ट

New Delhi, 27 फरवरी . दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में Friday को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपChief Minister मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने social media पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है. सत्यमेव जयते.”

अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “दुनिया में कोई कितना भी शक्तिवान हो जाए, लेकिन ईश्वर की शक्ति के ऊपर नहीं हो सकता है. अरविंद केजरीवाल ने अपना पूरा जीवन पूरी ईमानदारी से जिया है. उनका एक ही लक्ष्य है कि India खूब तरक्की करे. लेकिन इन लोगों ने सत्ता के लालच में हमारे ऊपर तमाम झूठे आरोप लगाए. अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को बदनाम और परेशान किया. मुझे विश्वास था कि ईश्वर हमारा साथ देंगे और सच की जीत होगी. इस मुश्किल समय में जिन लोगों ने हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करती हूं.”

दिल्ली की पूर्व Chief Minister आतिशी ने पोस्ट में लिखा, “चाहे कितने भी झूठे आरोप लगाए, चाहे कितना भी अत्याचार किया, लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई. भाजपा का षड्यंत्र और अरविंद केजरीवाल की कट्टर ईमानदारी आज पूरे देश के सामने है.”

अदालत से बरी होने के बाद घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने फूल बरसाकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का स्वागत किया. केजरीवाल ने पत्नी सुनीता और बच्चों को गले लगाया.

इससे पहले, अरविंद केजरीवाल मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, “आज सत्य की जीत हुई है. भाजपा के बनाए शराब घोटाले की कोर्ट ने सच्चाई बता दी. आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए भाजपा ने आजाद India का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा. लेकिन आज कोर्ट ने कह दिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और ‘आप’ भ्रष्ट नहीं हैं. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. मैं कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह से देश और संविधान से खिलवाड़ मत कीजिए, सत्ता के लिए आप अच्छे काम कीजिए. अच्छा काम करके सत्ता में आइए.”

डीसीएच/

Leave a Comment