हमारे देश के विकास में भारत का बड़ा योगदान, पीएम मोदी का संसद संबोधन ऐतिहासिक: इथियोपिया की मंत्री

New Delhi, 17 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi तीन देशों के विदेशी दौरे पर हैं. इस दौरान वो इथियोपिया भी गए, जहां उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया. उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया. इथियोपिया की महिला और सामाजिक मामलों की मंत्री, डॉ. एर्गोगी टेसफाये ने पीएम मोदी के दौरे को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया.

एर्गोगी टेसफाये ने से बात करते हुए कहा, “हमारा एक लंबा इतिहास है जो हमें एक साथ लाता है. ऐसे इथियोपियाई थे जिन्होंने India की आजादी का समर्थन किया, और ऐसे भारतीय थे जिन्होंने इथियोपिया को उपनिवेशवाद का विरोध करने में मदद की. मैं यह भी देखती हूं कि इथियोपिया की ऊर्जा—शेर की भावना—Gujaratी भारतीयों के दिलों में झलकती है. यह हमारे लोगों के बीच एक मजबूत साझेदारी और गहरी सांस्कृतिक घनिष्ठता को दिखाता है.”

उन्होंने कहा, “बेशक, India कई तरह से इथियोपिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. भारतीय शिक्षक ऐतिहासिक रूप से इथियोपियाई छात्रों को पढ़ाने के लिए यहां आए हैं, और आज भी, प्रशिक्षक और प्रोफेसर उच्च शिक्षा संस्थानों में काम कर रहे हैं और अपनी विशेषज्ञता का योगदान दे रहे हैं. इसके अलावा, भारतीय इथियोपिया में दूसरे सबसे बड़े निवेशक हैं, जिन्होंने विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से निवेश किया हुआ है. यह स्पष्ट रूप से इथियोपिया के समग्र विकास में India के योगदान को उजागर करता है.”

टेसफाये ने कहा, “यह पहली बार है कि कोई विदेशी Prime Minister संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रहे हैं. महामहिम का संदेश महत्वपूर्ण था, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया गया—न केवल Governmentी स्तर पर, बल्कि लोगों के बीच संबंधों के जरिए भी. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र इस रिश्ते के केंद्र में है. दोनों सदन लोगों द्वारा चुने जाते हैं और पूरे देश में लोकतांत्रिक शासन चलाने के लिए मौजूद हैं.”

बता दें कि पीएम मोदी ने Wednesday को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां Prime Minister मोदी ने भाषण दिया. पीएम ने कहा कि मुझे इथियोपिया आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यह शेरों की धरती है. यहां मुझे अपने घर जैसा महसूस हो रहा है, क्योंकि मेरा गृहराज्य Gujarat भी शेरों की धरती है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment