
New Delhi, 3 मार्च . मध्य पूर्व में उपजे तनाव के बीच मस्कट (ओमान) से भारतीय नागरिक अपने वतन लौट आए. India लौटे नागरिकों ने Tuesday को सुरक्षित घर पहुंचने पर राहत की सांस ली और क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात को संभालने में अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की.
इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने उन देशों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए, जहां पर अमेरिका ने अपने बेस बना रखे हैं. इसी क्रम में ईरान ने Dubai , बहरीन, कुवैत समेत कई देशों पर हमला कर दिया, जिसके बाद आम नागरिकों की जान सांसत में फंस गई.
मस्कट से दिल्ली पहुंचे कई यात्रियों ने से बातचीत की. अनीशा अग्रवाल ने बताया, “मिसाइलों को रोका जा रहा था और डर के मारे हमने वापस लौटने का फैसला किया. Government ने स्थिति को बहुत अच्छे से संभाला. चूंकि हमारे बच्चे हमारे साथ थे, इसलिए हम काफी चिंतित थे. मौजूदा हालात देखकर हम घबरा गए थे. मिसाइलों को रोकने से होने वाली आवाजें बहुत तेज आ रही थीं, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही थी.”
मस्कट से आए एक अन्य यात्री ने कहा, “हम वापस आ गए, क्योंकि हमें वहां पूरी तरह से सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था. मिसाइल रोधी प्रणाली बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही थी. मुझे व्यक्तिगत रूप से ज्यादा डर नहीं था, लेकिन हमारे साथ बच्चे थे, इसलिए हमने सोचा कि India लौटना बेहतर होगा. अब सब ठीक है.”
यात्री आदिल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “हमें वहां काफी अनिश्चितता का सामना करना पड़ा. कई उड़ानें रद्द होने के कारण हमें अपनी फ्लाइट छूटने का डर सता रहा था. हमने सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया. India लौटने के बाद मैं बहुत राहत और खुशी महसूस कर रहा हूं. शुरुआत में उड़ानें निलंबित थीं, लेकिन अब सेवाएं बहाल हो गई हैं. मेरी वापसी की यात्रा सुगम रही और मुझे यात्रा के दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं हुई.”
यात्रियों की वापसी ईरान के ड्रोन और मिसाइलों द्वारा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को निशाना बनाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसके कारण हवाई अड्डों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हजारों भारतीयों को उड़ानों के रद्द होने और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा.
Dubai और अबू धाबी से कई उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया. कई दिनों के निलंबन के बाद Monday रात को विमान दिल्ली, Mumbai और Bengaluru में उतरे.
Dubai हवाई अड्डों ने आंशिक रूप से परिचालन फिर से शुरू होने की पुष्टि की है और यात्रियों को सलाह दी है कि वे तब तक हवाई अड्डे पर न जाएं जब तक कि उनकी एयरलाइन द्वारा उन्हें प्रस्थान की पुष्टि की सूचना न दी गई हो. उड़ान सेवाओं की बहाली से फंसे हुए यात्रियों और उनके परिवारों को काफी राहत मिली है जो उनकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
–
एसएके/वीसी