इंडियनऑयल-डीएमआरसी हाइड्रोजन बस से क्लीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा: इंडियन ऑयल

New Delhi, 15 मई . इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने हाइड्रोजन बस को शुरू किया है. इससे India में क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा. यह जानकारी इंडियन ऑयल निदेशक (रिफाइनरी) अरविंद कुमार द्वारा Friday को दी गई.

समाचार एजेंसी से ​​बात करते हुए कुमार ने बताया कि डीएमआरसी को सौंपी गई दो नई हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसें केंद्रीय सचिवालय और कर्तव्य भवन के बीच चलेंगी, जिससे हरित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने कहा, “हाइड्रोजन से चलने वाली बसें हरित और स्वच्छ परिवहन के लिए एक शानदार पहल हैं. इन बसों में इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोजन फरीदाबाद स्थित हमारे अनुसंधान एवं विकास केंद्र में बनाया जा रहा है.”

कुमार ने आगे बताया कि ये बसें केवल पानी उत्सर्जित करती हैं, जिससे ये पूरी तरह प्रदूषण मुक्त हैं.

उन्होंने बताया,“फ्यूल सेल में हाइड्रोजन का उपयोग किया जाता है और इससे निकलने वाला वेस्ट केवल पानी होता है. इस कारण यह पर्यावरण के अनुकूल और प्रदूषण-मुक्त व्यवस्था है.”

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि वर्तमान में इस पहल में केवल दो बसें शामिल हैं, लेकिन आईओसीएल अपनी ग्रीन हाइड्रोजन क्षमताओं का विस्तार कर रहा है.

कुमार ने कहा, “पानीपत रिफाइनरी में हम 10 केटीए क्षमता वाला एक ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट भी विकसित कर रहे हैं. इसका निर्माण कार्य चल रहा है और इसे चालू होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी और आर्थिक पहलू परिपक्व होंगे, हम इसे परिवहन क्षेत्र में और आगे ले जाएंगे.”

Prime Minister Narendra Modi की स्वच्छ और ईंधन की बचत करने वाली टेक्नोलॉजी को अपनाने की अपील का जिक्र करते हुए कुमार ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन जैसी एडवांस कम कार्बन वाली टेक्नोलॉजी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, “हाइड्रोजन से चलने वाली बसें इंडियनऑयल द्वारा डीएमआरसी को सौंपी गई एक सराहनीय पहल है और धीरे-धीरे ऐसी और भी पहलें सामने आएंगी.”

कुमार के अनुसार, आईओसीएल के पास वर्तमान में देश भर में विभिन्न परीक्षण परियोजनाओं के तहत 15 हाइड्रोजन से चलने वाली बसें हैं.

उन्होंने कहा कि हालांकि यह पहल अभी प्रायोगिक चरण में है, इंडियनऑयल अपने हरित हाइड्रोजन मोबिलिटी इकोसिस्टम का लगातार विस्तार कर रहा है.

एबीएस/

Leave a Comment