
New Delhi, 2 अप्रैल . केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के 31वें स्थापना दिवस पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने एएआई की उपलब्धियों की सराहना की और Prime Minister Narendra Modi के ‘उड़ान’ विजन को देश के दूरस्थ इलाकों में हवाई संपर्क का आधार बताया.
राम मोहन नायडू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 31वें सालाना जलसे में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई. एएआई Prime Minister Narendra Modi जी के ‘उड़ान’ विजन की रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहा है, जो देश के विशाल और अलग-अलग इलाकों में हवाई सफर को आम लोगों के लिए आसान बना रहा है.”
मंत्री ने कहा कि आज भारतीय एयरपोर्ट न केवल विश्व स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन का प्रतीक बन गए हैं, बल्कि उनमें भारतीय विरासत और संस्कृति की गहरी छाप भी दिखाई देती है. उन्होंने इसे ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र का सशक्त उदाहरण बताया.
उन्होंने एएआई की यात्री-केंद्रित कई पहलों की तारीफ की, जिनमें ‘उड़ान यात्री कैफे’, ‘फ्लाईब्ररी’, मुफ्त वाई-फाई, और बच्चों के लिए विशेष जोन शामिल हैं. इन पहलों ने देशभर में हवाई यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर और आधुनिक बना दिया है.
राम मोहन नायडू ने एएआई के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा, “एएआई के कर्मचारियों ने एक विश्व स्तरीय एयरपोर्ट डेवलपर और ऑपरेटर बनने के विजन को साकार करके दिखाया है.”
बता दें कि Wednesday को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपना 31वां स्थापना दिवस मना रहा है. एएआई देशभर में 100 से अधिक एयरपोर्ट्स का संचालन करता है और ‘उड़ान’ योजना के तहत छोटे शहरों एवं दूरदराज के इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
Union Minister ने एएआई को ‘गोल्डन जूबिली’ की ओर बढ़ते कदमों पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन निरंतर नवाचार और यात्री सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कर India को विश्व का प्रमुख एविएशन हब बनाने में योगदान दे रहा है.
–
एससीएच