
New Delhi, 15 दिसंबर . India ने Sunday को हांगकांग चीन को शिकस्त देकर अपना पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया. चेन्नई में Sunday को खेल गए खिताबी मैच में India ने 3-0 से जीत दर्ज की. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पहला स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने और देश के लिए शानदार इतिहास रचने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई. आपकी अदम्य खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, जिससे आपने सबसे मजबूत विरोधियों को भी हराया, हमारे नए टैलेंट के लिए प्रेरणा बनेगा.”
Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने एक्स पर लिखा, “स्क्वैश वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई. यह शानदार जीत पूरे देश के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का एक मजबूत स्रोत बनेगी. देश को इस बेहतरीन उपलब्धि पर गर्व है.”
Sunday को चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में फाइनल के पहले पहले मैच में 39 वर्षीय जोशना चिनप्पा का सामना 32 वर्षीय यी ली से हुआ, जिसमें जोशना ने 7-3, 2-7, 7-5, 7-1 से जीत हासिल करते हुए मेजबान India को 1-0 से बढ़त दिलाई.
इसके बाद, पुरुषों के पहले खिलाड़ी अभय सिंह ने एलेक्स लाउ का मुकाबला किया. वह आक्रामक और सटीक लाइन हिटिंग के साथ मैच पर हावी रहे, उन्होंने सिर्फ 19 मिनट में 7-1, 7-4, 7-4 के स्कोर के साथ India की बढ़त को दोगुना कर दिया.
इस जीत ने टॉप सीड टीम को मुश्किल में डाल दिया था. टोमैटो हो को 17 वर्षीय अनाहत सिंह पर एक बड़ी जीत हासिल करने की जरूरत थी, लेकिन India ने विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया. अनाहत ने टोमाटो के खिलाफ 7-2, 7-2, 7-5 से जीत हासिल की.
दिल्ली की रहने वाली अनाहत 14 साल की उम्र में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी चुकी थीं. इस जीत के साथ India किसी बड़ी वर्ल्ड स्क्वैश टीम चैंपियनशिप को जीतने वाला छठा देश बन गया है.
–
आरएसजी