एएफसी अंडर-20 एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स में भारत का मुकाबला उज्बेकिस्तान, सीरिया और बांग्लादेश से होगा

कुआलालंपुर, 28 मई . India की अंडर-20 पुरुष टीम को एशियन कप 2027 क्वालीफायर्स के ग्रुप बी में रखा गया है. भारतीय टीम उज्बेकिस्तान, सीरिया और बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. इसकी घोषणा एफसी हाउस में हुए ड्रॉ के बाद की गई.

उज्बेकिस्तान 25 अगस्त से 6 सितंबर, 2026 के बीच अपनी राजधानी ताशकंद में एक सेंट्रलाइज्ड एकल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में ग्रुप बी की मेजबानी करेगा. इस साल की शुरुआत में घोषित एएफसी युवा प्रतियोगिताओं के नए फॉर्मेट के अनुसार, एएफसी अंडर-20 एशियन कप क्वालीफायर्स में एक दो-चरण वाली प्रणाली शुरू की गई है, जिसमें प्रमोशन और रेलिगेशन का तंत्र शामिल है.

क्वालिफिकेशन चरण में, 32 टीमों को चार-चार टीमों के आठ ग्रुप में बांटा गया है. इनमें से ग्रुप विजेता और सात सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एएफसी अंडर-20 एशियन कप के 43वें संस्करण के लिए आगे बढ़ेंगी. वहीं, प्रत्येक ग्रुप की सबसे नीचे रहने वाली टीम को अगले संस्करण के डेवलपमेंट चरण में भेज दिया जाएगा.

आगामी क्वालीफायर्स के डेवलपमेंट चरण के लिए, 12 टीमों को चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है. इनमें से तीन ग्रुप विजेता और प्रत्येक ग्रुप की दूसरे स्थान पर रहने वाली तीन टीमों को अगले संस्करण के क्वालिफिकेशन चरण में प्रमोट किया जाएगा.

टीमों का वरीयता क्रम पिछले तीन संस्करणों (2018, 2023, 2025) में उनके प्रदर्शन और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों की संख्या के आधार पर तय किया गया था. 20वें स्थान पर मौजूद India को क्वालिफिकेशन चरण में पॉट 3 में रखा गया था.

India का लक्ष्य 2006 के बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 एशियन कप के लिए क्वालीफाई करना होगा. 2006 में India ने ही इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी. इस टूर्नामेंट में India का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में ईरान के साथ संयुक्त विजेता बनना रहा है.

पिछले संस्करण (2025) में, भारतीय टीम गोल अंतर के आधार पर क्वालीफाई करने से मामूली अंतर से चूक गई थी.

क्वालिफिकेशन चरण के ग्रुप ए में, 12 बार के चैंपियन कोरिया गणराज्य का मुकाबला मेजबान किर्गिज गणराज्य, फिलीपींस और लेबनान से होगा. वहीं ग्रुप बी में मेजबान उज्बेकिस्तान के सामने सीरिया, India और बांग्लादेश की टीमें होंगी. ग्रुप सी में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को फाइनल में सीधे जगह बनाने के लिए वियतनाम (मेजबान), डीपीआर कोरिया और फिलिस्तीन से चुनौती मिलेगी, जबकि जॉर्डन, ताजिकिस्तान, बहरीन (मेजबान) और अफगानिस्तान ग्रुप डी के दावेदार हैं.

ग्रुप ई में सऊदी अरब, कतर (मेजबान), ओमान और चीन के बीच मुकाबला होगा, जबकि ग्रुप एफ में इराक, थाईलैंड (मेजबान), संयुक्त अरब अमीरात और तुर्कमेनिस्तान आमने-सामने होंगे.

ग्रुप जी में भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है, जिसमें जापान, यमन, कंबोडिया (मेजबान) और कुवैत अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप एच की अगुवाई कर रहा है, जिसके सामने इंडोनेशिया, मलेशिया और लाओस (मेजबान) की चुनौती होगी.

डेवलपमेंट फेज के ग्रुप आई में मेजबान मंगोलिया, गुआम, नेपाल और उत्तरी मारियाना द्वीप समूह दो प्रमोशन स्पॉट के लिए जोर आजमाइश करेंगे, जबकि चीनी ताइपे, सिंगापुर, भूटान (मेजबान) और मकाऊ ग्रुप जे की टीमें हैं. म्यांमार (मेजबान), मालदीव, ब्रुनेई दारुस्सलाम और श्रीलंका को ग्रुप के में रखा गया है.

क्वालीफायर्स में India का पहला मैच सीरिया, दूसरा मैच उज्बेकिस्तान और तीसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा.

पीएके

Leave a Comment