भारत-यूएई की दोस्ती काफी मजबूत, बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करेंगे: पीएम मोदी

अबू धाबी, 15 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को कहा कि India और यूएई की दोस्ती बेहद मजबूत है और दोनों देश मिलकर दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए काम करते रहेंगे.

अबू धाबी में यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक और सकारात्मक बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा, “India और यूएई की मित्रता बहुत मजबूत है. हमारे देश अपनी माटी (धरती) के बेहतर भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से साथ मिलकर काम करते रहेंगे.”

इसके साथ ही, Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर भी पोस्ट करते हुए कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बेहद शानदार चर्चा हुई. हमने यूएई पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा दोहराई. साथ ही इस पूरे दौर में दिखाई गई उनके नेतृत्व क्षमता, साहस और दूरदर्शिता की भी सराहना की. यूएई में भारतीय समुदाय के प्रति उनकी देखभाल और चिंता के लिए आभार व्यक्त किया.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे भाई, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मैंने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. साथ ही व्यापार, ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया.”

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की. बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, फिनटेक सहित तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों जैसे विषय शामिल रहे. इसके अलावा पश्चिम एशिया के हालात और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि Prime Minister मोदी ने हाल ही में यूएई पर हुए हमलों और उसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की. दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई.

इस यात्रा के दौरान ऊर्जा, रक्षा, शिपिंग सहित बुनियादी ढांचे और उन्नत तकनीक के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिली.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यूएई ने India में 5 अरब डॉलर के निवेश की भी घोषणा की है. इससे दोनों देशों के बाजार और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा India की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

Prime Minister मोदी ने यूएई Government और शाही परिवार का भारतीय समुदाय का कठिन समय में ख्याल रखने के लिए आभार भी जताया. उन्होंने कहा, “यूएई पर हुआ हमला किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. कठिन परिस्थितियों में आपने जो संयम और साहस दिखाया, वह सराहनीय है. राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए आपके नेतृत्व में उठाए गए कदमों के लिए हम आपको बधाई देते हैं.”

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और India हमेशा संवाद एवं कूटनीति के जरिए समस्याओं के समाधान का पक्षधर रहा है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाए रखना India की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन जरूरी है.

उन्होंने कहा, “India हर परिस्थिति में यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी रहेगा. शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए India हर संभव सहयोग देने को तैयार है.”

डीएससी

Leave a Comment