अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा

New Delhi, 14 मार्च . एक तरफ पश्चिम एशिया में भीषण तनाव जारी है, तो वहीं दूसरी ओर Pakistan और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष का दौर चल रहा है. Pakistan अफगानिस्तान में नागरिकों वाले इलाके पर भी हमले कर रहा है. Pakistan-अफगानिस्तान संघर्ष पर India के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

India के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दोनों देशों के बीच जारी तनाव को लेकर कहा, “India अफगानिस्तान के इलाके में Pakistan के एयर स्ट्राइक की निंदा करता है, जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया. यह Pakistanी Government का एक और हमला है, जो एक आजाद अफगानिस्तान के विचार का दुश्मन बना हुआ है. India फिर से कहता है कि अफगानिस्तान की आजादी और इलाके की एकता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए.”

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने Friday को कहा कि उसने Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में Pakistanी सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए हैं. ये हमले Thursday रात को Pakistan की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए.

काबुल की ओर से जारी बयान के अनुसार, हमले में कोहाट का सैन्य किला और डूरंड लाइन के पास युद्ध कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया.

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “Pakistanी सैन्य शासन की ओर से रात की घुसपैठ के जवाब में अफगान वायु सेना ने Friday की सुबह कोहाट क्षेत्र में Pakistanी सेना के रणनीतिक सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हमले किए.”

मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “इन हमलों के दौरान कोहाट सैन्य किले को निशाना बनाया गया जबकि डूरंड लाइन के पास युद्ध कमांड सेंटर, जो किले से लगभग दो किलोमीटर दूर है और किले के कमांडर का कार्यालय भी सटीक रूप से निशाने पर थे.”

बयान में बताया गया है कि इन हमलों के परिणामस्वरूप किले के सैन्य प्रतिष्ठान, कमांड सेंटर, गोदाम और सैनिकों के आवासीय क्षेत्र नष्ट हो गए, जिससे भारी क्षति हुई.

तालिबान प्रवक्ता जबिहुल्लाह मिजाहिद ने कहा कि Pakistan ने कई अफगान प्रांतों में नए सैन्य हमले किए, जिनमें काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका शामिल हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों की मौत हुई.

मिजाहिद ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले आक्रमणों और अपराधों की तरह, Pakistanी सैन्य शासन ने फिर से काबुल, कंधार, पक्तिया, पक्तिका और कुछ अन्य क्षेत्रों पर बमबारी की. कुछ जगहों पर उन्होंने नागरिकों के घरों को निशाना बनाया, जिससे महिलाओं और बच्चों की मौत हुई, और कुछ जगहों पर रेगिस्तान और निर्जन क्षेत्रों को निशाना बनाया.”

उन्होंने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा, “पवित्र रमजान के अंतिम दस दिनों और ईद-उल-फितर की कगार पर यह अन्यायपूर्ण हमला स्पष्ट करता है कि वे किसी मानवता या नैतिक मूल्यों का पालन नहीं करते. इस्लामी अमीरात इस हमले की कड़ी निंदा करता है.”

केके/पीएम

Leave a Comment