
New Delhi, 24 मार्च . India ने Tuesday को सिएरा लियोन को उसकी स्कूल मिड-डे मील योजना में मदद के लिए 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा. यह कदम वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) का समर्थन करने के प्रति India की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “ग्लोबल साउथ की साझेदारी काम कर रही है. India ने आज सिएरा लियोन की स्कूल मिड-डे मील योजना में मदद के लिए 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा है. यह कदम ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग बढ़ाने और सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के प्रति India की प्रतिबद्धता के अनुरूप है.”
पिछले साल मार्च में India और सिएरा लियोन ने New Delhi में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का दूसरा दौर आयोजित किया था, जिसमें व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई.
इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सेवला नाइक मुडे और सिएरा लियोन के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक एलन सी.ई. लोगन ने की.
विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “India ने विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सिएरा लियोन का समर्थन जारी रखने का वादा किया है. दोनों पक्षों ने ‘जनसंख्या स्तर पर लागू सफल डिजिटल समाधानों के साझा उपयोग’ पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) के बाद इंडिया स्टैक में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और इस क्षेत्र में आगे की कार्यवाही पर चर्चा की.”
बयान में आगे कहा गया, “दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग, ऊर्जा विकास और विकास सहयोग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा और विविध बनाने पर सहमति व्यक्त की.”
बैठक के दौरान दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और संयुक्त राष्ट्र सहित बहुपक्षीय संगठनों में सहयोग पर चर्चा की.
सिएरा लियोन ने वर्ष 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता के लिए India की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर विचार करने की सहमति दी. साथ ही, उसने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के समझौते पर हस्ताक्षर करने और ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस में शामिल होने की प्रक्रिया को तेज करने पर भी सहमति जताई.
India और सिएरा लियोन के बीच लगभग छह दशकों से मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, जो साझा मूल्यों और समान दृष्टिकोण पर आधारित हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, India सॉफ्ट लोन, छात्रवृत्ति और क्षमता निर्माण के माध्यम से सिएरा लियोन के विकास में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहने के लिए प्रतिबद्ध है. दोनों देश संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर भी सहयोग करते हैं.
–
एवाई/डीकेपी