
अम्मान, 16 दिसंबर . Prime Minister के जॉर्डन दौरे से दोनों देशों के बीच साझेदारी नए चरण प्रवेश कर गई है. यह बयान Tuesday को कारोबारियों की ओर से दिया गया.
भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम के साइडलाइन में समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए रूकम कैपिटल की संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर अर्चना जहगीरदार ने कहा कि दोनों देश काफी सारे क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं. जॉर्डन का अपना समृद्धि इतिहास है और जहां कई प्राकृतिक रूप से सुंदर जगह हैं जो कि फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी सही है.
उन्होंने आगे कहा कि India के चावलों के यहां काफी पसंद किया जाता है. पहले चावल अमेरिका और मिस्र से आता था. जॉर्डन रणनीतिक रूप से काफी अच्छी लोकेशन पर है. ऐसे में India के लिए यह देश काफी अहम हो जाता है.
इसी कार्यक्रम में से बात करते हुए फ्लोरेंस शू कंपनी प्राइवेट लिमिटेड अकील पनारुआना ने कहा कि आज का दिन दोनों देशों के लिए व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा रहा. इससे भारत-जॉर्डन के बीच व्यापार में पहले के मुकाबले इजाफा होगा. इस तरह के दौरों से India को वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.
जॉर्डन की कंपनी गेट-टू-पे की जनरल मैनेजर राशा असफौर ने कहा कि India और जॉर्डन के बीच रिश्ता आपसी विश्वास पर आधारित है. पीएम मोदी के इस दौरे से यह नए चरण में पहुंच गए हैं. जॉर्डन के पास अच्छा रेगुलेटेड काम करने का माहौल है. वहीं, India के पास स्केल और टैलेंट है. इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी के अनेक अवसर पैदा होते हैं.
भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में Prime Minister Narendra Modi ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि India दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहा है और देश की वृद्धि दर 8 प्रतिशत से अधिक है. यह उत्पादकता संचालित शासन और इनोवेशन संचालित नीतियों का नतीजा है.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा समय में India में जॉर्डन के निवेशकों के लिए अवसर के नए दरवाजे खुले रहे हैं और यहां के निवेशक India में निवेश कर अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि India और जॉर्डन के बीच फार्मा और मेडिकल उपकरण क्षेत्र में अपार संभावनाएं है. आज हेल्थकेयर केवल एक सेक्टर नहीं रह गया है, बल्कि एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गया है. अगर भारतीय कंपनियां जॉर्डन में दवाएं और मेडिकल उपकरण बनाती हैं, तो इससे जॉर्डन के लोगों को तो फायदा होगी, बल्कि जॉर्डन अफ्रीका और पश्चिम एशिया के भी एक भरोसेमंद हब बन सकता है.
–
एबीएस/