
New Delhi, 22 जून . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Monday को कहा कि आज India दुनिया को अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर प्रदान कर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India खुद को एक भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक साझेदार के रूप में स्थापित कर रहा है.
‘रिपब्लिक समिट 2026’ को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं (ग्लोबल सप्लाई चेन) में India की बढ़ती भूमिका और देश-हित को प्राथमिकता देने वाली व्यापार नीतियों ने India को दुनिया भर के कारोबारों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बना दिया है.
उन्होंने कहा, “India वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में लगातार अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है, क्योंकि दुनिया भर की कंपनियां भरोसेमंद और विश्वसनीय साझेदारों की तलाश कर रही हैं.”
गोयल ने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार, स्थिर नीतिगत माहौल और मोदी Government द्वारा लागू किए गए विकासोन्मुख सुधारों के कारण दुनिया भर की कंपनियां तेजी से India की ओर आकर्षित हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि India की आर्थिक प्रगति ने निवेशकों, व्यापारियों, निर्यातकों और उद्योगों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा किए हैं.
Union Minister ने कहा कि हाल के वर्षों में India द्वारा किए गए सभी व्यापार समझौते राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर किए गए हैं. साथ ही इन समझौतों ने India और उसके वैश्विक साझेदारों के बीच व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत किया है.
उन्होंने कहा कि इन समझौतों का उद्देश्य भारतीय व्यापारियों, निर्यातकों, उद्योगों और नागरिकों के लिए अधिक अवसर पैदा करना है, जबकि India के हितों की पूरी सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है.
अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताओं में Government के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली Government ने हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र सर्वोपरि की नीति अपनाई है.
उन्होंने कहा कि हर व्यापार समझौते को इस तरह तैयार किया गया है कि उससे देश में आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ें.
गोयल ने कहा, “मोदी Government किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.”
उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए Government की प्रतिबद्धता को भी दोहराया और कहा कि कृषि संबंधी चिंताएं India की व्यापार नीतियों और वार्ताओं में एक प्रमुख विचारणीय विषय बनी हुई हैं.
Union Minister ने कहा कि India धीरे-धीरे वैश्विक आपूर्ति शृंखला का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है. साथ ही दुनिया भर में विनिर्माण और सोर्सिंग गतिविधियों के विविधीकरण से India को बड़ा लाभ मिलने की पूरी संभावना है.
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में India वैश्विक व्यापार और निवेश के क्षेत्र में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
–
डीबीपी