‘वैश्विक विकास के लिए एक लॉन्च पैड है भारत’, ऑकलैंड में पीएम मोदी ने निवेशकों को किया आमंत्रित

ऑकलैंड, 11 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मिलकर खेल और बिजनेस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि India सिर्फ एक बाजार नहीं है. India ग्लोबल ग्रोथ के लिए एक लॉन्च पैड है.”

प्रमुख व्यापार और खेल जगत की हस्तियों को संबोधित करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “ऑकलैंड में आप सबके बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. मैं Prime Minister लक्सन का India के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए विशेष आभार प्रकट करता हूं. आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की इनोवेशन, एंटरप्राइज और फ्यूचर ओरिएंटेड सोच का प्रतीक है. India की ओर से मैं 140 करोड़ लोगों की आकांक्षा और महत्वाकांक्षा का संदेश लेकर आया हूं.”

Prime Minister मोदी ने कहा, “यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब India और न्यूजीलैंड के संबंध एक टर्निंग प्वाइंट पर हैं. आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांध रहे हैं. यह सिर्फ एक राजनयिक मील का पत्थर नहीं है. यह हमारे साझा भविष्य का नया संकल्प है. इस वर्ष दोनों देशों के बीच 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. यह आप सभी के लिए बाज़ार तक पहुँच, निवेश, सेवाएं, तकनीक और प्रतिभा गतिशीलता के नए अवसर लेकर आएगा.”

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि दोनों देश नए जोश और उत्साह के साथ काम करते हुए 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाएंगे. न्यूजीलैंड की ओर से अगले 15 सालों में India में 20 बिलियन डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता की गई है. यह सिर्फ निवेश का नहीं है, बल्कि India की विकास यात्रा में सहभागी बनने की भी प्रतिबद्धता है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है. हमारा बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग, बड़े पैमाने पर डिजिटल तकनीक को अपनाना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर India को विकास की एक अनोखी कहानी बनाते हैं. India में हमने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को अपने शासन का आधार बनाया है.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “आज India में नीतिगत स्थिरता, Political स्थिरता और विकास की निरंतरता है. इसलिए विश्व को हमारा संदेश है कि India सिर्फ एक बाजार नहीं है. India वैश्विक विकास के लिए एक लॉन्च पैड है.”

पीएम मोदी ने उदाहरण के तौर पर बताया कि India में व्यवसायों को इन अवसरों का लाभ उठाने में मदद करने के लिए हमने ‘प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव’ (पीएलआई) योजना शुरू की है. इस पहल के तहत खाद्य प्रसंस्करण से लेकर टेक्सटाइल तक, 14 क्षेत्रों में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता दी जा रही है. उन्होंने कहा, “मैं आप सभी को मैन्युफैक्चरिंग के इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं.”

उन्होंने कहा कि India में एयरपोर्ट, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, एयर कार्गो और पर्यटन तेजी से बढ़ रहे हैं. India आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है. हम मिलकर कार्गो कॉरिडोर, फ्लाइट कनेक्टिविटी और संयुक्त पर्यटन पैकेज बना सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा, ‘कीवी, एप्पल, हनी और सी फूड के लिए पेरिसेबल कार्गो सॉल्यूशंस विकसित किए जा सकते हैं.”

Prime Minister ने कहा कि न्यूजीलैंड के पास बागवानी, डेयरी विज्ञान और वन विज्ञान में विशाल विशेषज्ञता हैं. India के पास कंज्यूमर मार्केट, फूड पार्क और एग्रीटेक टैलेंट की ताकत है. हम मिलकर ‘फॉर्म टू मार्केट’ वैल्यू चेन और ग्लोबल एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म बना सकते हैं. फिनटेक में आज India ग्लोबल लीडर है. दुनिया की 50 प्रतिशत रीयल टाइम डिजिटल पेमेंट India में होती है. हम डिजिटल पेमेंट के साथ साथ ग्रीन बॉन्ड में भी आगे बढ़ सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, “हमने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोल दिया है. आज India में 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स हैं. दोनों देशों की कंपनियां India के इकोसिस्टम के साथ मिलकर छोटे उपग्रह, रिमोट सेंसिंग और महासागर की निगरानी में काम कर सकती हैं. India में ‘स्मार्ट सिटी’ मिशन के अंदर 100 शहरों में 8 हजार से अधिक प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. हम मिलकर शहरी आवागमन, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment