‘भारत इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में अहम मील का पत्थर: धर्मेंद्र प्रधान

New Delhi, 14 जून . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Sunday को कहा कि ‘India इनोवेट्स 2026’ भारत-फ्रांस की साझेदारी में एक मील का पत्थर है. साथ ही, कहा कि यह मानवता की भलाई के लिए युवा भारती इनोवेटर्स द्वारा बनाए जा रहे सॉल्यूशंस को वैश्विक मंच प्रदान करता है.

‘India इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन संयुक्त रूप से Prime Minister Narendra Modi और फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों की ओर से फ्रांस के नीस में किया गया.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान में social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “फ्रांस के नीस में Prime Minister Narendra Modi और President इमैनुएल मैक्रों द्वारा India इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन भारत-फ्रांस साझेदारी में एक अहम मील का पत्थर है.”

उन्होंने आगे लिखा, “India इनोवेट्स को India के इनोवेशन इकोसिस्टम और फ्रांस के तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेक्टर के बीच एक पुल के तौर पर देखने पर माननीय President का जोर, उभरती टेक्नोलॉजी, एंटरप्राइज और इनोवेशन के क्षेत्रों में हमारे सहयोग की बढ़ती महत्वाकांक्षा और गहराई को दर्शाता है.

वहीं, Prime Minister का कहना कि इनोवेशन की असली महानता सिर्फ उसके वैल्यूएशन में नहीं, बल्कि लोगों पर पड़ने वाले उसके असर में है. ‘एआई फॉर ऑल’ (सभी के लिए एआई) से लेकर ‘टेक्नोलॉजी फॉर ह्यूमैनिटी’ (मानवता के लिए टेक्नोलॉजी) तक, India न सिर्फ एक टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर, बल्कि दुनिया के लिए समाधान देने वाले देश के तौर पर भी उभर रहा है.”

प्रधान के मुताबिक, बड़े पैमाने, तेजी और टिकाऊ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, ‘India इनोवेट्स’ यह दिखाता है कि कैसे India के युवा इनोवेटर्स ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जिनसे पूरी मानवता को फायदा हो सकता है.

यह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म से कहीं ज्यादा, India और फ्रांस के उस साझा विश्वास को दर्शाता है कि इनोवेशन का मकसद मानवता की सेवा करना और एक बेहतर भविष्य का निर्माण करना होना चाहिए. साझा मूल्यों और एक जैसी सोच पर आधारित हमारी साझेदारी, इनोवेशन को दुनिया के लिए प्रेरणा और तरक्की में बदल रही है.

इसके अतिरिक्त, Prime Minister Narendra Modi ने India इनोवेट्स 2026 में वैश्विक निवेशकों को India में आमंत्रित करते हुए कहा कि देश में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े अवसर मौजूद हैं.

उन्होंने कहा कि टैलेंट, बड़े पैमाने, स्थिरता और पॉलिसी में सुधारों की मजबूत नींव के दम पर India निवेश और इनोवेशन के लिए दुनिया की सबसे आकर्षक जगहों में से एक बनकर उभरा है.

एबीएस

Leave a Comment