
New Delhi, 3 जून . India Government ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य भारतीय घायल बताए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है.
आधिकारिक बयान में India ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से ही वह लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि नागरिक आबादी और नागरिक बुनियादी ढांचे को किसी भी परिस्थिति में निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. India ने एक बार फिर सभी पक्षों से ऐसे हमलों को तुरंत रोकने और संयम बरतने की अपील की है.
विदेश मंत्रालय ने मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में India उनके साथ खड़ा है. साथ ही घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कुवैत स्थित भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है.
बयान के अनुसार, भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और घायल भारतीयों की स्थिति पर नजर रखे हुए है. दूतावास द्वारा चिकित्सा सहायता, आवश्यक दस्तावेजी सहयोग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
India Government ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थित सभी भारतीय मिशनों और दूतावासों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. भारतीय समुदाय की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए मिशन लगातार सक्रिय हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान कर रहे हैं.
Wednesday तड़के कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. कुवैत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया. दावा किया कि बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से “क्रूर हमले” जारी रखे गए.
इससे पहले कुवैती रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल-1 (टी1) को कई ड्रोन हमलों का निशाना बनाया गया, जिससे टर्मिनल भवन को भारी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए.
–
केआर/