
ढाका, 20 अगस्त . कोलकाता के एक होटल में आग लगने से बांग्लादेशी नागरिकों की मौत के मामले में India ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Thursday को कहा कि New Delhi इस मामले में जो भी जरूरी कदम होगा, वह उठाएगी.
ढाका सचिवालय में बांग्लादेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सखावत हुसैन से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में त्रिवेदी ने कहा, “यह बहुत दुखद है. हम निश्चित रूप से जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे.”
हालांकि, बांग्लादेशी मीडिया संस्थान यूएनबी के अनुसार, सखावत हुसैन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया और कहा कि India में बांग्लादेशी नागरिकों की मौत का मुद्दा बैठक में चर्चा का विषय नहीं था.
दरअसल, मध्य कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में Wednesday तड़के भीषण आग लग गई थी. हादसे में एक बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गई.
कोलकाता Police ने Thursday को आग में मारे गए सभी नौ लोगों की पहचान सार्वजनिक कर दी. मृतकों में सात बांग्लादेशी नागरिक, Jharkhand के गिरिडीह का एक व्यक्ति और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी का एक व्यक्ति शामिल है.
Police ने मृत सात बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट नंबर भी जारी किए हैं. मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है.
मृतकों में चार एक ही परिवार के थे. इनमें 39 वर्षीय देबाशीष दत्ता, उनकी 27 वर्षीय पत्नी अफसाना शिरमीन, उनका छोटा बेटा स्वर्णाशीष दत्ता और अफसाना के 74 वर्षीय पिता मोहम्मद अकरम अली शामिल हैं. यह परिवार बांग्लादेश के कुश्तिया जिले का रहने वाला था और अकरम के इलाज के लिए कोलकाता आया था.
पांचवें बांग्लादेशी मृतक की पहचान ढाका निवासी 37 वर्षीय बाबू अहमद के रूप में हुई है. अन्य दो मृतकों में कालीगंज निवासी रेबती Government और एम. अलीमुज्जमां शामिल हैं. Police ने उनकी उम्र की जानकारी जारी नहीं की है.
स्थानीय मीडिया ने Thursday को परिजनों के हवाले से बताया कि अलीमुज्जमां और रेबती इलाज के लिए कोलकाता आए थे और होटल में लगी आग में उनकी मौत हो गई.
इस बीच, पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने Wednesday को होटल अग्निकांड को लेकर पिछली ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने हादसे को पिछली Government की लगातार लापरवाही और उदासीनता का नतीजा बताया.
वहीं, भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Thursday को बांग्लादेश के वित्त मंत्री आमिर खुसरो महमूद चौधरी से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं सहित आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उच्चायुक्त ने वित्त एवं योजना मंत्री से शिष्टाचार भेंट की और भारत-बांग्लादेश के बीच आर्थिक सहयोग तथा द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं पर चर्चा की.
–
डीएससी