
New Delhi, 23 जून . इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और ईयूआरओएसएआई के अध्यक्ष मतन्याहू एंग्लमैन India के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान India के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के. संजय मूर्ति ने मतन्याहू एंग्लमैन के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
बैठक में India के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के ऑफिस से डिप्टी कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (एचआर, आईआर, लीगल और कोऑर्डिनेशन) के. एस. सुब्रमण्यम, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बी. के. मोहंती; डायरेक्टर जनरल (अंतरराष्ट्रीय संबंध) विमलेंद्र पटवर्धन; India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार और इजरायल के राज्य नियंत्रक और लोकपाल ऑफिस से अंतरराष्ट्रीय विभाग की प्रमुख मिरी वीस शामिल हुए.
दोनों नेताओं के बीच यह बैठक एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर के साथ खत्म हुई, जिससे पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग, तकनीक अपनाने, विशेषज्ञता में लेन-देन और अच्छे अभ्यास को साझा करने में सहयोग का रास्ता बना.
India में इजरायल के दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “इजरायली दूतावास, इजरायल के राज्य नियंत्रक और लोकपाल के ऑफिस और India के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के ऑफिस के बीच पर हस्ताक्षर होने का स्वागत करता है.”
दूतावास ने कहा कि New Delhi के अपने दौरे के दौरान इजरायल के राज्य नियंत्रक व लोकपाल और ईयूआरओएसएआई के अध्यक्ष मतन्याहू एंगलमैन ने पब्लिक सेक्टर ऑडिटिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग, टेक, और इंस्टीट्यूशनल लर्निंग और कोलेबोरेशन में कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने के लिए India के कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल के. संजय मूर्ति से मुलाकात की. यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर इजरायल और India के बीच बढ़ती साझेदारी को दर्शाता है.
इसके अलावा, India के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने 22 जून को इजरायल रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बराम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा सह-विकास, सह-उत्पादन और अगली पीढ़ी की सैन्य तकनीकों और उन्नत रक्षा क्षमताओं में सहयोग के माध्यम से भारत-इजरायल रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी.
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इजरायल रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल (रिटायर्ड) आमिर बारम ने 22 जून को New Delhi में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. बातचीत भारत-इजरायल रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी, जिसमें इजरायल ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग बढ़ाने के अपने वादे को दोहराया.
–
केके/पीएम